मैं भारतीय हॉकी टीम में मौके का इंतजार कर रहा हूं : रहील

  • फिलहाल फोकस एआईएच हॉकी प्रो लीग में बढिय़ा प्रदर्शन पर
  • हर भारतीय खिलाड़ी हॉकी विश्व कप में सर्वश्रेष्ठï करने को बेताब
  • विश्व कप जीतने के मकसद को पाने के लिए शिद्दत से जुटे हैं

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : मोहम्मद रहील मौसीन ने बतौर स्ट्राइकर दस गोल कर भारत की पुरुष टीम को इस साल जून में लुसाने (स्विटरजलैंड) में पहला एफआईएच हॉकी 5 टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस 5 ए साइड हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पोलैंड को फाइनल में 6-4 से हरा कर खिताब जीता। भारत ने पोलैंड को राउंड रॉबिन लीग मैच में 6-2 से हराया और अपना एकमात्र मैच बस पाकिस्तान से 2-2 से ड्रॉ खेला था। तब ग्राहम रीड ही बतौर चीफ कोच भारतीय टीम के साथ लुसाने गए थे। रहील उसके बाद से भारत के पुरुष हॉकी कोर ग्रुप के संभावितों का नियमित हिस्सा बन गए हैं। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 के नए सीजन की तैयारियों के लिए भारत के 33 कोर ग्रुप के संभावितों का राष्टï्रीय शिविर सोमवार से साई, बेंगलुरू में शुरू हुआ।

सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा गोल करने और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए जाने के बाद इस साल जनवरी को बेंगलुरू के बाशिंदे मोहम्मद रहील को पहली बार सीनियर हॉकी शिविर में शामिल किया गया था। राहिल ने कहा, ‘मैं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए भारत के 33 कोर ग्रुप के संभावितों में जगह बनाने पर खासा रोमांचित हूं। जब आप अपने सपने को सच करने के करीब होते तो उसके रोमांच, बैचेनी और भावनाओं के ज्वार को बयां करना आसान नहीं होता। मै मौके को कतई गंवाना नहीं चाहता था।भारत के लिए खेलना मेरा सबसे बड़ा सपना है। हमारे कोर ग्रुप में भारतीय टीम में जगह बनाने के स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता है। मैं भारतीय हॉकी टीम में मौके और हर किसी को यह दिखाने का इंतजार कर रहा हूं कि मैं कैसा खेलता हू।ं मैं अपने खेल पर बहुत मेहनत कर रहा हूं। बीते एक बरस मैंने बहुत कुछ सीखा और अपने खेल का स्तर और उंचा उठाने को बेताब हूं। कोर ग्रुप हर किसी की निगाह अगले तीन महीनों पर लगी है। राउरकेला और भुवनेश्वर में 2023 में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए खुशनुमा माहौल और हर भारतीय खिलाड़ी इसमें अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करने को बेताब है। विश्व कप जीतने से और बेहतर कुछ ओर अहसास हो ही नहीं सकता है और पूरी टीम अपने इस मकसद को पाने के लिए शिद्दत से जुटी है। हममें हर कोई एक दूसरे को अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करने के लिए चुनौती दे रहा है। फिलहाल हमारा फोकस एआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों में बढिय़ा प्रदर्शन करने पर क्योंकि हम विश्व कप में विश्वास के साथ उतर अपने ही दर्शकों के सामने राउरकेला और भुवनेश्वर में अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन कर सकें।