शार्दूल बोले, अगर मैं यहीं मुंबई इंडियंस में रहूं तो वाकई मुझे बेहद खुशी होगी
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के चार विकेट पर 220 रनों के पहाड़ को सदाबहार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया की कप्तानी में रोहित शर्मा और रेयन रिकल्टन के तूफानी अर्द्धशतकों और इन दोनों की सलामी जोड़ी की तूफानी भागीदारी की बदौलत मुंबई इंडियन ने मुंबई मे चार विकेट पर 224 रन बना 19 वीं आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच में रविवार रात लांघ कर छह विकेट से जीत से आगाज किया। केकेआर के रनों के पहाड़ के बावजूद मुंबई इंडियंस के लिए 39 रन दे तीन विकेट चटका मैन आफ द’ मैच रहे स्थानीय खिलाड़ी शार्दूल ठाकुर ने वह अपनी वानखेड़े स्टेडियम की पिच के मिजाज को किसी भी अन्य क्रिकेटर की तुलना में बेहतर जानते हैं। 2012 के बाद यह पहला मौका था जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपने अभियान का आगाज जीत के बाद किया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांडया ने 2026 आईपीएल में अपने अभियान का जीत के साथ करने पर कहा, ‘हर हमन आईपीएल में खेलने उतर कर सीजन का आगाज जीत के साथ करने की कोशिश लेकिन इस बार हमारी यह कोशिश कामयाब रही। हमारी पूरी टीम इस तरह जीत केसाथ आगाज से खुश है। जहां तक जीत के लिए 20ओवर में 221 रन के लक्ष्य को हासिल करने की बात है तो हमने वानखेड़े स्टेडियम की पिच के मिजाज को देखा है। मैं अपने गेंदबाजों को इसका श्रेय देना चाहूंगा कि कि उन्होंने केकेआर को 240 और 250 रन बनाने से रोका, क्योंकि मेरा मानना था कि जीत के लिए 220 बड़ा लक्ष्य था लेकिन हमें यह भरोसा भी था इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। रोहित और रिकल्टन ने बेहतरीन पारिया खेलीं। बतौर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक की बजाय रियन रिकल्टन को इसीलिए एकादश में चुना क्याोंकि रेयन ने बीते बरस आईपीएल में हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और क्विंटन तो उतकृष्ट बल्लेबाज हैं ही। रोहित रंग में होते हैं वह उसी तरह बेहतरीन बल्लेबाजी कर दिल जीत लेते हैं जैसे उन्होंने रविवार को की। जहां तक शार्दूल ठाकुर की बात है मैंने उनसे इस सीजन के शुरू होने से पहले कहा था अब बहुत हो गया अलग अलग फ्रेंचाइजी बदलना। मैंने शार्दूल से कहा, मैं चाहता हूं अब तुम अपने पूरे करियर यहीं मुंबई इंडियंस के साथ रहो। शार्दूल बडे़ जिगरे वाले खिलाड़ी हैं और वह एक अलग ही शख्सियत है। शार्दूल ने जिस मैदान पर उतर कर चतुराई से बल्लेबाजों को छका गेंदबाजी की वह वाकई शानदार था। मैं शार्दूल के इस बेहतरीन प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।
मुझे चुनौतियां पसंद हैं: शार्दूल ठाकुर
शार्दूल ने वानखेड़े पर कई बरस मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर के रूप में खेले । इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने शार्दूल को एलएसजी से ट्रेड कर आईपीएल के लिए अपनी टीम में शामिल किया। मैन ऑफ द’ मैच शार्दूल ठाकर ने कहा, ‘ जैसा कि मैंने पहले भी कहा मुझे चुनौतियां पसंद है। जब मुझे छठे ओवर में गेंद थमाई गई थी तो स्थिति खासी चुनौतीपूर्ण थी। मैच आगे बढ़ा और केकेआर ने बल्लेबाजी शुरु की तो ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने जब गेंदबाजी का आगाज किया तो विकेट गिरने की उम्मीद थी, लेकिन रविवार ऐसा हुआ नहीं। यह चुनौतीपूर्ण था। सच तो यह है कि चुनौतियों ने ही मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। रविवार का मेरा गेंदबाजी प्रदर्शन भी उन्हीं चुनौतियों में से एक था।’
शार्दूल ठाकुर मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले छह अलग अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके थे। कप्तान हार्दिक पांडया के अब बाकी करियर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने की गुजारिश पर शार्दूल ने कहा, ‘अगर मैं यहीं मुंबई इंडियंस में रहूं तो वाकई मुझे बेहद खुशी होगी, क्योंकि यह मेरा गृह नगर है। मुझे यहां जिस तरह का अपना समर्थन मिला वह गजब का था। मुंबई इंडियंस परिवार मेरा समर्थन करने के लिए आपका आभार। मुझे एलएसजी से ट्रेड करने और पहले ही मैच से मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद। रे लिए मुंबई इंडियंस के मैदान पर खट्टी मीठी यादें जुड़ी है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलना मेरे लिए खास है। मैंने उदीयमान नौजवान लड़के के रूप में जब खेलना शुरू किया तो मैं मुंबई के लिए 2010, 2011, 2012 आईपीएल सीजन में नेट बॉलर था जो चुपचाप बस गेंदबाजी कर अपनी छाप छोड़ता रहा। आखिर अपने घरेलू मैदान पर मुझे मुंबई इंडियंस के लिए अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिला और यह वाकई खास अहसास है।’





