रविवार दिल्ली नेटवर्क
मुंबई : बॉलीवुड फिल्म “होगा क्या अब” इन दिनों रिलीज को लेकर चर्चे में हैं।जल्दी ही सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन होगा।महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल,झारखंड,असम एवं मध्यप्रदेश के सिनेमाघरों में दर्शक फिल्म को देख सकेंगे।फिल्म से जुड़ी कई किस्से हैं।उन्हीं में से एक किस्सा सह निर्मात्री सुनीता बीके का भी हैं।सुनीता नेपाल की रहने वाली हैं।लेकिन,अभिनय के क्षेत्र में रुचि बचपन से रहीं हैं।सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के रूप में भी इनकी पहचान हैं।पर बॉलीवुड की चाहत में वर्ष 2024 को भारत आ गई और एक नई शुरुआत होती हैं।
फिल्मों में अभिनय को लेकर प्रयास करती हैं।इसी बीच “होगा क्या अब” के बारे में जानकारी होती हैं।सुनीता काम के लिए निर्माता सूरज विश्वकर्मा से मुलाकात करती हैं।लेकिन,कहानी के अनुसार इनके लिए कोई किरदार नहीं होता हैं।अभिनय का शौक अधूरा रह जाता हैं।परंतु, सूरज विश्वकर्मा बतौर सह निर्मात्री फिल्म से जुड़ने के लिए सुनीता को प्रोत्साहित करती हैं।सुनीता बीके इस प्रस्ताव को स्वीकार कर फिल्म में बतौर सह निर्मात्री जुड़ जाती हैं।फिल्म को लेकर खुशी हैं कि आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी “होगा क्या अब” एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा के साथ सस्पेंस भी हैं।
इस फिल्म में विकी पवार, चन्द्रशिखा श्रीवास,प्रियंका महाराज, कोमिका आंचल,संजय महानंद,पुष्पेंद्र सिंह,संगीता निषाद,अमित पटेल,श्री विश्वकर्मा,संदीप त्रिपाठी,पिंकू वर्मा,मुकेश पांडे,जेस डेज़ा,संजय राम, नैना लकड़ा,साहिल गिरी,ओविया,संजय बान, अंसार शेख,रश्मि जामदार, पारस राम चेलानी,मोहन वैरागडे,देवयानी खोरगड़े,छवि सोनवाने,खुशी यादव एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।
फिल्म के निर्देशक हेमन्त कुमार,निर्माता सूरज विश्वकर्मा,को – प्रोड्यूसर सुनीता बीके, कार्यकारी निर्माता मनीष शर्मा,प्रोडक्शन मैनेजर नीलाक्षी दूर्वा,कथा – पटकथा वीरेंद्र पाटले, संवाद लेखक हेमंत कुमार, डीओपी रौशन खड़गी एवं राजबली राज, एडिटर कृष्ण मुरारी, कोरियोग्राफर राजकुमार सेन,असिस्टेंट कोरियोग्राफर राहुल चौधरी,एक्शन डायरेक्टर जय बिष्ट व टारजन,क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष शर्मा,सहायक निर्देशक अशोक माही,अविनाश गुप्ता गोलू एवं और फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।





