पौधे लगाकर परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करेंगे तो वे हमारे जीवन बचाने का कार्य करेंगे – संजीव शर्मा

If we plant trees and take care of them like family members, they will save our lives - Sanjeev Sharma

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद के भाजपा विधायक संजीव शर्मा ने आज तीन स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

गाजियाबाद : शहर के पर्यावरण को सुधारने के लिए प्रयासरत शहर विधायक संजीव शर्मा ने बुधवार को तीन स्थानों पर पौधरोपण किया। उन्होंने पौधारोपण कर सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सर्वप्रथम सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद द्वारा रक्षा भूमि राइफल रेंज विजयनगर में “सबका साथ वनों का विकास” व “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के साथ शहर विधायक संजीव शर्मा ने पौधारोपण किया। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है। उनकी परिवार के सदस्य की तरह ही देखभाल भी करनी होगी, तभी पौधे बडे होंगे और पेड़ बनकर हमें ऑक्सीजन देंगे और हमारे जीवन को बचाने का कार्य करेंगे।

वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हिंडन बैराज के पास नवीन सर्किल ऑफिस के पास मे पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संतुलन के लिए पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है। प्रकृति संतुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम” से महाअभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में यह महाअभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है और इस महाअभियान को हम सभी को सफल बनाना ही हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारी अधीक्षण भूपेंद्र प्रताप और अधिशासी अभियंता राजकुमारी वर्मा भी मौजूद रहे।

वहीं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा इंदिरापुरम में इंदिरापुरम विस्तार योजना में पौघरोपण अभियान चलाया गया, जिसके मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा ने सभी से पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का आहवान किया। कार्यक्रम मे गाजियबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स भी मौजूद रहे।