मोदी युग में योग भारत के साथ साथ विश्व पटल पर पहुंचा – विजय बहादुर पाठक

In the Modi era, Yoga reached the world stage along with India - Vijay Bahadur Pathak

  • भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष ‘संजीव शर्मा’ के नेतृत्व में पूरे जोशो-खरोश से शहर के विभिन्न हिस्सों में मना ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर के सभी 20 मंडलों सहित 22 स्थानों पर उनके स्वयं की उपस्थित के साथ सभी योग के स्थलों पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। संजीव शर्मा ने विश्व योग दिवस के अवसर पर इसकी महत्वता बताते हुए कहा कि योग न सिर्फ शरीर को बल्कि मन को भी शांति और एकाग्रचित करता है। योग के अभ्यास से शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। इस बार हम 10 वीं बार योग दिवस मना रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने महापौर सुनीता दयाल के साथ वीवीआईपी सोसाइटी में पहुंचकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भारत को पुरातन काल से ही योग में महारथ हासिल है उसी के फलस्वरूप देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाकर विश्व के 500 देशों में योगा कराकर भारत की मूल विरासत योग को विश्व पटल पर एक नई पहचान के साथ भारत को गौरवान्वित किया है।
इस दौरान गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने कहा योग से ही मनुष्य तनाव से मुक्त रहकर अपने कार्य करने की क्षमता को बढ़ा सकता है और स्वयं के व्यवहार में भी प्रतिकूल बदलाव महसूस करते हुए नई ऊर्जा के साथ दिनचर्या में व्यस्त रहेगा । योग आधुनिक जीवन में सभी के लिए आयुष्मान भारत के रूप में आशीर्वाद स्वरूप है। इसी संकल्प के साथ हमें योग अपनाना है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा सहित दूधेश्वर महंत नारायण गिरी, अनिल अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद, आशु वर्मा पूर्व महापौर, राजा वर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुनीता दयाल महापौर, मानसिंह गोस्वामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मयंक गोयल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अरविंद भारती पूर्व जिलाध्यक्ष, राजीव त्यागी ब्लाक प्रमुख मुरादनगर, विजय मोहन पूर्व महानगर अध्यक्ष, केशव त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष, राजेश्वर प्रसाद पूर्व उपमहापौर, सुरेश कश्यप पूर्व एमएलएसी, बलदेवराज शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष, एसपी सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष, अनिल स्वामी पूर्व पार्षद, संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष, प्रशांत चौधरी पूर्व विधायक, संजय कश्यप एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, राजेन्द्र त्यागी पूर्व पार्षद, महेश अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, विरेश्वर त्यागी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अभियान कार्यक्रम के महानगर संयोजक के रूप में गोपाल अग्रवाल, सह संयोजक रनिता सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर मंडल प्रभारी संदीप त्यागी, मंडल अध्यक्ष पंकज राय, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नितिन त्यागी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।