- भारत अंडर 19 की उम्मीदें वैभव, एरोन, आयुष व विहान के बल्ले से धमाल पर
- फाइनल जीतना है तो इग्लैंड अंडर 19 के बेन मेज व रियू को सस्ते में आउट करना होगा
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : विस्फोटक सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की अगुआई में सबसे कामयाब पांच बार चैंपियन रह चुकी भारतीय टीम केवल एक बार चैंपियन रही इंग्लैंड को हरारे में शुक्रवार को आईसीसी अंडर 19क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में हरा रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत अंडर 19 की खुशकिस्मती यह है कि जब जब मौजूदा संस्करण में उसकी नैया मझधार में फंसी तब तब अलग अलग नायकों से उसे उससे निकाल कर जीत दिलाई है। भारत अंडर 19 की ताकत भी सही मायनों में यही है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। ओवेस शाह की कप्तानी में इग्लैंड अंडर 19 ने अब तक केवल एक बार 1998 में न्यूजीलैंड को फाइनल में सात विकेट से हरा कर खिताब जीता है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि सुपर 6 में ग्रुप 2 की अजेय भारत अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 सेमीफाइनल मैच सहित सभी छहों मैच जीत कर फाइनल में पहुंची हैं। भारत ने इंग्लैंड से पांच अंडर 19 यूथ वन डे मैचों की सीरीज में उसे उसके घर में जून-जु़लाई , 2025 में 3-2 से हराया था और फाइनल में उसे इसका बेशक शुक्रवार को मनोवज्ञानिक लाभ मिलेगा। भारत अंडर 19 के लिए इस यूथ वन डे क्रिकेट सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने तथा इंग्लैंड 19 के लिए कप्तान थॉमस रियू ने शतक जड़े थे। दोनों टीमें एक दूसरे की ताकत और खामियों से वाकिफ हैं और ऐसे में शुक्रवार को फाइनल में वाकई रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। मौजूदा संस्करण में इंग्लैंड ने बेन मेज 191 रन की बदौलत स्कॉटलैंड अंडर 19 के खिलाफ 50 ओवर में हरारे में ही छह विकेट पर 404 रन बना 252 रन बड़ी जीत दर्ज की। वहीं भारत अंडर 19 ने सेमीफाइनल में 310 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते 41.1 ओवर में मात्र तीन विकेट पर 313 रन बना सेमीफाइनल में सात विकेट से जीत दर्ज की।
भारत अंडर 19 पिछले संस्करण के फाइनल में मौजूदा संस्करण के सेमीफाइनल में इंग्लैंड अंडर 19 से 27 रन से हार कर बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया अंडर से 79 से हार कर खिताब बरकरार रखने से चूक गया था। भारत अंडर 19 पिछली बार खिताब बरकरार न कसक को अब शुक्रवार को इंग्लैंड 19 के खिलाफ फाइनल जीत सातवी बार खिताब जीत पूरी करने को बेताब हैं। भारत अंडर 19 अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फाइनल भी जीतने के लिए सबसे ज्यादा तीन अर्द्धशतक जड़ने वाले 14 बरस के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले एरोन जॉर्ज, एक शतक जड़ने वाले उपकप्तान विहान मल्होत्रा ,दो -दो अर्द्धशतक जड़ने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे व एक अर्द्धशतक जड़ने वाले अभिज्ञान कुंडू जैसे शीर्षक्रम पर निर्भर करेगा। भारत अंडर 19 के लिए 14 बरस के वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल सहित छह मैचों में 264रन बना पहले, उपकप्तान विहान मल्होत्रा 209 रन बना दूसरे, अभिज्ञान कुंडू199 रन बना तीसरे स्थान पर हैं। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे और सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज ने 161-161 रन तथा वेदांत त्रिवेदी ने 103 रन बनाए है। भारत अंडर 19 के शीर्षक्रम को इंग्लैंड अंडर 19 के छह मैचों में एक पंजे सहित सबसे ज्यादा 15 विकेट सबसे कामयाब तेज गेंदबाज मैनी लुम्सडेन, बाएं हाथ के स्पिनर रॉल्फ अल्बर्ट (10 विकेट), मध्यम तेज गेंदबाज सेबेस्तियन मॉर्गन (सात विकेट)ऑफ स्पिनर फरहान अहमद सात विकेट से चौकस रहना होगा।
इंग्लैंड अंडर 19 की बल्लेबाजी एक शतक और दो अर्द्धशतक सहित 399 रन बना कर मौजूदा संस्करण में रन बनाने में दूसरे स्थान पर चल रहे बेन मेज सेमीफाइनल में शतक और दो अर्द्धशतक सहित कुल 299 रन बनाने वाले कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रियू, एक- एक अर्द्धशतक जड़ने वाले कैलब मैथ्यू फॉकनर ( कुल 194 रन) व जोसेफ मूर्स (153 रन) पर निर्भर है। भारत अंडर 19 को फाइनल भी जीतना है तो उसके सबसे कामयाब हेनिल पटेल (11 विकेट), आठ-आठ विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज आर एस अंबरीश और बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल को इंग्लैंड अंडर 19 के शीर्षक्रम को सस्ते में पैवेलियन लौटाने की जरूरत होगी। भारत अंडर 19 के कप्तान आयुष म्हात्रे (छह विकेट) , पांच पांच विकेट चटकाने वाले आलराउंडर कनिष्क चौहान व उपकप्तान विहान मल्होत्रा तथा तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन (चार विकेट) और उद्धव मोहन (तीन विकेट) को मौके पर इंग्लैंड 19 के शीर्ष और मध्यक्रम के विकेट चटकाने होंगे।
भारत के अब तक पांच अंडर 19क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले 5 कप्तान
2000 मोहम्मद कैफ की कप्तानी में मैन ऑफ द’ टूर्नामेंट युवराज सिंह (203 रन, 12 विकेट) के दमदार खेल से भारत ने श्रीलंका को कोलंबो में अंडर 19 विश्व कप फाइनल में छह विकेट से हरा खिताब जीता।
2008 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को क्वालांलपुर में अंडर 19 विश्व कप फाइनल में डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 12 रन से हरा दूसरी बार खिताब जीता।
2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने उनके शतक से मेजबान ऑस्ट्रेलिया को टाउंसविले में अंडर 19 विश्व कप फाइनल में छह विकेट से हरा कर तीसरी बार खिताब जीता।
2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने शुभमन गिल के शतक से ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड में माउंगनई में अंडर 19 विश्व कप फाइनल में आठ विकेट से हरा चौथी बार खिताब जीता।
2022 में यश धुल की कप्तानी में राज बावा (35 रन, 5/31) के हरफनमौला खेल से इंग्लैंड को नॉर्थ साउंड में अंडर 19 विश्व कप फाइनल में चार विकेट से हरा पांचवीं बार खिताब जीता।
‘हम फाइनल के लिए हैं तैयार ‘
`अफगानिस्तान ने बल्ले से सेमीफाइनल में बहुत बढ़िया आगाज किया लेकिन हमारे गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की। आखिर के दस ओवर में अफगानिस्तान ने बहुत रन बनाए। हमारे बीच बस यही चर्चा हुई की हमें अपना नैसर्गिक खेल खेलना है। पिच एकदम सपाट थी और हम इसलिए जानते थे कि हम अपना नैसर्गिक खेल खेलेंगे तो अफगनिस्तान अंडर 19 के बडे स्कोर को पार कर सकते हैं। बड़े लक्ष्य का पीछा करने में वैभव सूर्यवंशी ने अहम रोल निभाया और शुरू के दस ओवर में जार्ज के साथ 90 रन जोड़ कर हम पर से सब दबाव हटा दिया। जॉर्ज बेहतरीन बल्लेबाज हें और उन्होंने एक छोर संभाले रखा। हरारेक्लब मैदान पर स्थितियां एकदम माकूल थीं। हमारे टीम के लड़के अच्छी लय में हैं। हम मैदान पर उतर कर सहज होकर खेलना चाहते हैं। हम मैदान पर पूरी शिद्दत से खेल अपना सर्वश्रष्ठ देंगे। फाइनल से पहले रिकवरी का काफी वक्त है। हम इस तरह की स्थितियों में खेलने के अभ्यस्त हैं और अपने घर भारत में बराबर खेलते हैं। हम जल्द ही उबर जाएंगे और फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। – आयुष म्हात्रे, भारत के कप्तान
‘ निगाहें अहम फाइनल पर हैं’
जहां तक मेरे इस संस्करण में पहले शतक की बात है तो मैं भारतीय टीम प्रबंधन का सेमीफाइनल में खेलने का मौका देने के लिए आभारी हूं। मैं खुश हूं कि मैं बल्ले से योगदान कर पाया। मैं जानता था कि मैं बढ़िया बल्लेबाजी कर रहा हूं और ऐसे मे इसे बड़े स्कोर में बदलना अहम था। मैंने प्रोसेस और अपने खेल पर भरोसा किया । अफगानिस्तान अंडर 19 के खिलाफ शतक से फाइनल के लिए बेशक मुझे आत्मविश्वास मिलेगा। हमारी टीम में हर किसी ने अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन किया। मुझे खुशी है कि हमारा शीर्षक्रम बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। अब हमारी निगाहें इग्लैड अंडर 19 के खिलाफ अहम फाइनल पर हैं ।– एरोन जॉर्ज, भारत के सलामी बल्लेबाज
‘अब हम बहुत दूर नहीं’
‘हमारा ड्रेसिंग रूम उत्साह से सराबोर है। हमारे गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ सेमीफाइनल में वाकई बेहतरीन गेंदबाजी की। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारा भरोसा काम आया। मैंने महसूस किया पिच पिछले दो मैचों से बेहतर थी लेकिन इस पर बल्लेबाजी मुश्किल थी। मैं शांत नहीं बल्कि नर्वस था। अब हम बहुत दूर नहीं हैं। हमारी निगाहें अब फाइनल पर हैं।
थॉमस रियू , इग्लैंड अंडर 19 के कप्तान





