भारत की न्यूजीलैंड पर सुलतान अजलान कप हॉकी में संघर्षपूर्ण जीत

India secure hard-fought win over New Zealand in Sultan Azlan Cup hockey

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : ड्रैग फ्लिकर अमित रोहिदास, कप्तान संजय और कार्ति सेल्वम के एक एक गेल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को इपोह (मलयेशिया) में सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 हरा दिया। पराजित न्यूजीलैंड की ओर से दोनों गोल जॉर्ज बेकर ने दागे। भारत की चार मैचों में तीसरी जीत है।

भारत की रक्षापंक्ति ने मुस्तैद खेल दिखा कर शुरू में यह पक्का किया कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी उनके किले को न बिखेर सके। अमित रोहिदास ने चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिकर से गोल का भातर का खाता खोला। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में भी आक्रामक आगाज किया लेकिन अपनी बढ़त को हाफ टाइम तक 1-0 तक ही रख पाया। कप्तान संजय ने तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 2-0 कर दिया। न्यूजीलैंड के जॉर्ज बाकर ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से तीन मिनट पहले गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। बाकेर ने चौथे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर न्यूजीलैंड को दो दो की बराबरी दिला दी। अभिषेक के बेहतरीन पास पर खेल खत्म होने से छह मिनट पहले सेल्वम कार्ति ने गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। यह मैच का आखिरी गोल साबित हुआ।