मैट (MAIT) में भारतीय सेना द्वारा ‘बियॉन्ड ए जॉब – ए लाइफ ऑफ पर्पस’ सेमिनार का शानदार आयोजन

Indian Army organises a grand seminar on 'Beyond a Job - A Life of Purpose' at MAIT

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MAIT), रोहिणी के प्रांगण में गुरुवार को भारतीय सेना के सहयोग से एक भव्य और प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। “बियॉन्ड ए जॉब – ए लाइफ ऑफ पर्पस” (नौकरी से परे – एक उद्देश्यपूर्ण जीवन) विषय पर केंद्रित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग के छात्रों को भारतीय सेना में तकनीकी करियर और आधुनिक युद्ध-प्रणाली (स्मार्ट वॉरफेयर) के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Indian Army (Recruiting) के ब्रिगेडियर समीर कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने 33 वर्षों के गौरवशाली सैन्य अनुभव को साझा किया। ब्रिगेडियर कौशल ने कहा कि आज की आधुनिक सेना केवल शारीरिक बल पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों पर मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने छात्रों से कॉर्पोरेट की सामान्य दिनचर्या से आगे बढ़कर ‘सर्विस ओवर सेल्फ’ (स्वयं से पहले सेवा) और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को चुनने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि के ओजस्वी संबोधन के बाद, सेना के युवा अधिकारियों की एक विशेष टीम ने छात्रों को तकनीकी एंट्री स्कीम्स के बारे में विस्तार से बताया। इस टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष वर्मा (डिप्टी IRO ‘A’, हिमाचल), लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश कामखेडकर (SRMO, महाराष्ट्र), मेजर विश्वचेतन (RMO, कर्नाटक) और सूबेदार अनतराव (Edn JCO) शामिल थे। इन अधिकारियों ने इंजीनियरों के लिए सेना में उपलब्ध करियर विकल्पों, सीडीएस (CDS) और एसएसबी (SSB) प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इस पूरी टीम को हवलदार केदार किशोर (Edn Instructor, महाराष्ट्र) का भी विशेष सहयोग प्राप्त रहा। सेमिनार के दौरान एक ओपन-फोरम (QnA) का भी आयोजन हुआ, जहाँ छात्रों ने अधिकारियों से सीधे अपने सवाल पूछे।

इस कार्यक्रम में एनसीसी (NCC) कैडेट्स की भी विशेष और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स ने बेहतरीन अनुशासन का प्रदर्शन किया और सेना के अधिकारियों से सीधा संवाद कर राष्ट्र-सेवा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।

इस गरिमामयी अवसर पर महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (MATES) के संस्थापक और मुख्य सलाहकार डॉ. नंद किशोर गर्ग तथा चेयरमैन श्री विनीत कुमार लोहिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में मैट के निदेशक प्रो. (डॉ.) विक्रम बाली, डीन प्रो. (डॉ.) सतबीर देशवाल और डीन (R&I) प्रो. डॉ. सचिन गुप्ता का बहुमूल्य मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम की रूपरेखा और इसके सफल आयोजन का श्रेय फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री हर्ष जोशी और छात्र समन्वयक समन्यु कौशल की टीम के साथ-साथ पूरी आयोजन समिति के अथक प्रयासों को जाता है। प्रोग्राम कोआर्डिनेशन में लेफ्टिनेंट डॉ. के.पी. त्रिपाठी (अप्लाइड साइंसेज), लेफ्टिनेंट डॉ. अंजलि (एमबीए), लेफ्टिनेंट डॉ. गुलशन कुमार (MAIMS) और कैप्टन डॉ. अनीथा जी (MAIMS) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।