भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच विश्व रैंकिंग में सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर

  • शॉपमैन बोली, लक्ष्य विश्व हॉकी में निरंतर बढिय़ा प्रदर्शन करने वाली टीम बनना
  • यह हमारी टीम की पिछले कुछ महीनों की मेहनत का नतीजा : सविता पूनिया

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2029.396 अंकों के साथ एफआईएच विश्व रैंकिंग में सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठï छठे स्थान पर पहुंच गई। भारतीय महिला हॉकी टीम अब स्पेन से भी उपर पहुंच गई है। स्पेन की टीम 2021-22ं एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग में हाल ही मे अर्जेंटीना से अपने दोनों मैच और बेल्जियम और इंग्लैंड से एक-एक मैच हार चुकी है। भारतीय महिला हॉकी टीम की चीफ कोच यांकी शॉपमैन ने टीम के इस उपलब्धि की बाबत कहा, ‘ बतौर टीम हमारा लक्ष्य बेहतर करना और विश्व हॉकी में निरंतर बढिय़ा प्रदर्शन करने वाली टीम बनना है। एफआईएच विश्व रैंकिंग उपर चढऩा इस बात का अच्छा संकेत हैं कि हम सही रास्ते पर हैं। साथ ही अब हमें आगे एफआईएच प्रो लीग और एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप स्थितियां बहुत जल्द बदल सकती हैंऔर इसीलिए हमें अपना ध्यान अपने प्रदर्शन पर लगाना होगा।’

कप्तान गोलरक्षक सविता पूनिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच महिला हॉकी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचने पर खुशी जताते हुए कहा, ‘ यह हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम की पिछले कुछ महीनों की मेहनत का नतीजा है। हमने मजबूत टीमों के खिलाफ एक टीम के रूप में खेल कर अच्छे नतीजे हासिल किए हैं। हमें इस बात का फख्र है कि एक इकाई के रूप में सीख कर आगे बढ़े हैं। हम उम्मीद है हम अपनी इसी तरह की आगे बढ़ते रहेंगे चूंकि हम आगे बेल्जियम और नीदरलैंडस के मुश्किल मैचों के लिए तैयारी कर रहे हैं। हमें अच्छे नतीजों का विश्वास है और इसी तरह प्रगति करने का भरोसा है।’

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 में आठ मैचों में 22 अंकों के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर है। भारत अब 11 और 12 जून को घर से बाहर डबल हेडर मैचों में भिड़ेगी।