
रविवार दिल्ली नेटवर्क
मुंबई: आज ही के दिन यानी 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश गुलामी से आजादी मिली थी। आज इस आजादी के 77 साल पूरे हो रहे हैं। पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इसी तरह गूगल ने भी डूडल के जरिए 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया है।
गूगल हर साल डूडल के जरिए स्वतंत्रता दिवस को खास बनाता है। आइए जानते हैं इस बार गूगल डूडल थीम क्या है और इसे किसने बनाया है?
2024 डूडल किसने बनाया?
15 अगस्त, 2024 को Google Doodle रवीन्द्र ज़वेरी द्वारा बनाया गया। रवींद्र एक स्वतंत्र कला निर्देशक, चित्रकार और एनिमेटर हैं। संपादकीय चित्र बनाने के अलावा, वे बड़ी कंपनियों, स्टूडियो और विभिन्न उद्योगों के लिए सीएल एनिमेशन, स्टाइल फ्रेम और उत्पाद चित्र भी बनाते हैं। फिलहाल वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं।
विषय क्या है?
स्वतंत्रता दिवस 2024 पर गूगल डूडल की थीम आर्किटेक्चर है। इसकी सहायता से देश की विभिन्न संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोया गया है। इसमें विभिन्न संरचनाओं को दर्शाया गया है।