भारत की पुरुष और महिला टीमें एफआईएच हॉकी 5 में शिरकत करने लुसाने रवाना

  • हम एफआईएच हॉकी 5 मेंं खेलने को ले खासे
  • रोमांचित, अच्छे प्रदर्शन का भरोसा: गुरिंदर सिंह
  • रजनी बोलीं, हॉकी 5 में हमारे कौशल और रफ्तार का इम्तिहान होगा
  • पुरुष और महिला दोनों वर्गो में दो-दो शीर्ष टीमें खेलेंगी फाइनल

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : फुलबैक गुरिंदर सिंह की अगुआई में भारत की पुरुष और गोलरक्षक रजनी इतिमारपू की कप्तानी में महिला टीमें बेंगलुरू से बुधवार तड़के लुसाने(स्विटजरलैंड) में 4 और 5 जून को होने वाले पहले एफआईएच हॉकी 5 लुसाने टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए लुसाने रवाना हो गईं। भारत की पुरुष टीम के साथ बेंगलुरू से बतौर कोच ग्राहम रीड और महिला टीम के साथ यांकी शॉपमैन भी लुसाने रवाना हुए।

भारत की पुरुष टीम इस टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन चरण में मलयेशिया, पाकिस्तान, पोलैंड और स्विटजरलैंड से खेलेगी जबकि महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे, पोलैंड और स्विटरजलैंड से खेलेगी। पुरुष और महिला दोनों वर्गो में दो-दो शीर्ष टीमें एफआईएच हॉकी 5 के फाइनल आमने-सामने होंगी।

India’s men’s and women’s teams leave for Lausanne to participate in FIH Hockey 5

गुरिंदर सिंह की अगुआई वाली भारत की पुरुष टीम अपना हॉकी 5 में पहला मैच पहले दिन 4 जून को अपना पहला मैच मेजबान स्विटरजलैंड से खेलेगी और फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। अगले दिन भारत की पुरुष टीम मलयेशिया और पोलैंड से खेलेगी। पुरुष वर्ग में दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल भी 5 जून को ही खेला जाएगा। भारत के कप्तान गुरिंदर सिंह ने कहा, ‘ हम अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर लुसाने जैसे खूबसूरत शहर में इस नए प्रारूप यानी एफआईएच हॉकी 5 में खेलने को लेकर खासे रोमांचित हैं। हॉकी 5 हॉकी का तेज रफ्तार और चुनौतीपूर्ण प्रारूप हैं। हमारे कई खिलाड़ी यूथ ओलंपिक में इस नए फॉर्मेट यानी हॉकी 5 में खेल चुके हैं और इसीलिए हमें इसमें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है।’

रजनी इतिमारपू की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी 5 में अपना पहला मैच 4 जून को उरुग्वे को खेलने के बाद इसी दिन पोलैंड के खिलाफ खेलेगी। अगले दिन यानी 5 जून को भारतीय महिला हॉकी टीम मेजबान स्विटजरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। टीम के एफआईएच 5 के बेंगलुरू से लुसाने रवाना होने से पहले भारत की कप्तान रजनी इतिमारपू ने कहा, ‘ हॉकी 5 एकदम अलग प्रारूप है औा इसमें एकदम अलग हॉकी होगी। हॉकी 5 में हमारे कौशल और रफ्तार का इम्तिहान होगा, इसमें खेलना वाकई चुनौतीपूर्ण होगा । यह हॉकी खेलने के लिए खासा रोमांचक फॉर्मेट है। हमारी टीम में कई ऐसी खिलाड़ी हैं जो कि हॉकी 5 फॉर्मेट में खेल चुकी है और हमने शिविर के लिए इसके लिए अच्छी तैयारियां की है। हम एफआईएच हॉकी 5 के पहले संस्करण में भारत की नुमाइंदगी करने को लेकर बेताब हैं।