- भारत पूरी तरह फोकस होकर पाक के खिलाफ सुपर 6 मैच खेलने को प्रतिबद्ध
- -भारत अंडर 19 को जीतना है तो पाक अंडर के समीर के सस्ते में आउट करना होगा
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : 14 बरस के वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की विस्फोटक सलामी जोड़ी को भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी अंडर 19 वन डे क्रिकेट विश्व कप में रविवार को बुलवायो में सुपर 6 में ग्रुप 2 का अहम मैच जिताने के लिए जोश के साथ होश भी दिखानी होगी। पाकिस्तान के आतंकियों को प्रश्रय देने के बाद पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा उसके कई सैन्य ठिकानों और हवाईड्डों को तबाह करने के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तल्ख सियासी रिश्तों के चलते बातचीत एकदम बंद है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए क्रिकेट मैदान पर उतरने के बावजूद दोनों मुल्कों के क्रिकेटरों के न तो दिल मिले हैं और न हाथ। दोनों देश जब बीते बरस के आखिर में अंडर 19 वन डे एशिया कप के फाइनल में भिड़े थे तब पाकिस्तान की जीत के बाद भारत के नौजवान सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से उसके खिलाड़ी और प्रशंसक भिड़े और उन पर फब्तियां भी कसी थीं । गनीमत मानें कि कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। भारत में अब श्रीलंका के साथ संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी 20 विश्व कप में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता बता बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने पर आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया तो पाकिस्तान ने भी उसके समर्थन में इससे हटने की गीदड़ भभकी दी। पाकिस्तान टी 20 विश्व से हटता तो उसका क्रिकेट बोर्ड दिवालिया हो जाएगा। इस सब सियासी तनाव को दरकिनार कर भारत की नौजवान टीम अंडर 19 विश्व कप के रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 6 मैच में में पूरी तरह फोकस होकर खेलने को प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान ने भारत से अंडर 19 एशिया कप फाइनल सहित अपने पिछले पांच में चार मैच जीते हैं और उसका पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है। बावजूद इसके पाकिस्तान अंडर 19 के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले मैच से पहले भारत अंडर 19 के लिए अच्छी बात है कि उसके शीर्ष क्रम में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने मैच के मिजाज के मुताबिक बल्लेबाजी कर मौजूदा संस्करण में दो दो अर्द्धशतक तथा कप्तान आयुष म्हात्रे ने एक अर्द्धशतक तथा उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने जिम्बाम्बे के खिलाफ अविजित शतक जमाया है। भारत अंडर 19 का शीर्ष क्रम किसी एक बल्लेबाज पर निर्भर नहीं है बल्कि उसके शीर्ष चार बल्लेबाज रंग में है। सबसे अच्छी बात यह है कि भारत अंडर 19 के इसमें खेलने वाले 14 बरस के वैभव सूर्यवंशी ने बाग्लादेश अंडर के खिलाफ अपने मिजाज के उलट अपने स्तर से कहीं धीमी बल्लेबाजी कर 67 गेंदों पर तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 72 की नायाब पारी खेली थी वैसी ही पारी रविवार को पाकिस्तान अंडर 19 के खिलाफ खेलने की जरुरत होगी।
वहीं पाकिस्तान अंडर 19 के लिए मौजूदा संस्करण में उसके बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज समीर मिनहास ने शुरू के चार मैचों में दो अर्द्धशतक सहित सबसे ज्यादा 188 रन और फरहान युसुफ ने एक अर्दधशतक सहित कुल 94 रन बनाए हैं जबकि उस्मान खान ने मात्र एक अर्द्धशतक जड़ा है। मिनहास और फरहान को छोड़ कर पाकिस्तान अंडर 19 का शीर्ष क्रम जिस तरह रनों के लिए जूझता नजर आया है उसी के मद्देनजर भारत अंडर 19 के दस विकेट ले सबसे कामयाब तेज गेंदबाज रहे हेनिल पटेल ,आर एस अंबरीश, बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कनिष्क उसकी पारी सस्ते में समेटने को बेताब होंगे। भारत अंडर 19 को पाकिस्तान अंडर 19 से जीतना है उसे पाकिस्तान अंडर 19 के सलामी बल्लेबाज समीर मिनहास को सस्ते मे आउट करना होगा।
मूलत: बल्लेबाज भारत अंडर 19 उपकप्तान विहान मल्होत्रा और कप्तान आयुष म्हात्रे अपनी ऑफ स्पिन से भी अपने दम मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। भारत अंडर 19 टीम विहान और आयुष से बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल दिखा खासतौर पर समीर मिनहास और फरहान यूसुफ और उस्मान खान जैसे पाकिस्तान अंडर 19 के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को सस्ते में पैवेलियन की राह दिखाने की आस करेगा। भारत के लिए शुरू के दो मैचों में दो विकेट चटकाने वाले भारत की अंडर 19 एशिया कप फाइनल में हार के बावजूद खासे कारगर रहे तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन बेशक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उद्धव मोहन की जगह अच्छे विकल्प हो सकते हैं। भारत अंडर 19 ने अपने पिछले सभी पांचो मैच जीते जबकि पाकिस्तान अंडर 19 ने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। पाकिस्तान अंडर 19 ने भारत अंडर 19 से पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। वहीं भारत अंडर 19 ने पाकिस्तान अंडर 19 से अपना आखिरी मैच ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कनिष्क चौहान के हरफनमौला खेल, एरोन जॉर्ज के 85 रनों तथा और तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन क चटकाए तीन विकेट अंडर 19 एशिया कप में दुबई में ग्रुप ए में 90 रन से जीता था। समीर मिनहास की 172 रन की आतिशी पारी व अहमद हुसैन (6)38) तथा अली रजा(4/42) तथा ऑफ स्पिनर हुजाइफा (2/21) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैयाम (2/38) की घातक गेंदबाजी पाकिस्तान अंडर 19 ने भारत अंडर 19 को 191 रन से हरा कर जीता था। समीर मिनहास अंडर 19 एशिया कप में कुल 471 रन बनाकर मैन ऑफ द’ सीरीज रहे थे। भारत के तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने ही बीते बरस दुबई में अंडर 19 एशिया कप के ग्रुप और फाइनल मैच में आउट किया था।
भारत अंडर 19में सुपर 6 ग्रुप 2 में अपना पहले मैच और ग्रुप के अपने दो मैचों सहित मौजूदा संस्करण में अपने सभी तीनों मैच जीत कर कुल छह अंकों के साथ दूसरे जबकि इसी ग्रुप से इंग्लैंड अंडर 19 में ग्रुप और सुपर 6 के दोनों मैच जीत सबसे पहले सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी है। भारत की नेट रन रेट 3.337 सबसे उपर है और उसके पास सुपर 6 में अपना दूसरा मैच जीत ग्रुप 2 में शीर्ष पर रह कर सेमीफाइनल में स्थान बनाने का मौका है। वहीं पाकिस्तान अंडर 19 सुपर 6 ग्रुप दो में अपना पहले मैच सहित तीन में से दे मैच जीत चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की नेट रन रेट 1.484 है जो कि भारत से बहुत कम है। पाकिस्तान अंडर 19 को भारत अंडर19 के खिलाफ महज जीतना ही काफी नहीं होगी बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू (कुल 183 रन)और वैभव सूर्यवंशी (कुल 166) शुरू के चार मैचों में दो दो अर्द्धशतक व उपकप्तान विहान मल्होत्रा (कुल 151 रन) एक शतक सहित भारत अंडर 19 के रन बनाने में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर हैं जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे अर्द्धशतक सहित कुल 99 रन ही बना पाए है। भारत अंडर 19 के बल्लेबाजों को पाकिस्तान अंडर 19 के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली रजा चार मैचों में 12 विकेट चटका मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने में दूसरे व अब्दुल सुबहान (दस विकेट) , बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर मोमिन कमर (आठ विकेट) तथा लेग स्पिनर अहमद हुसैन (चार विकेट) से चौकस रहना होगा।
वहीं पाकिस्तान के लिए उसके बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज समीर मिनहास ने शुरू के चार मैचों में दो अर्द्धशतक सहित सबसे ज्यादास 188 रन और फरहान युसुफ ने एक अर्द्बशतक सहित कुल 94 रन बनाए हैं।
वहीं भारत अंडर 19 के लिए तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने चार मैचों में एक ‘पंजे’ सहित सबसे ज्यादा दस विकेट, आरएस अंबरीश ने सात विकेट, बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल ने पांच विकेट, कामचलाउ ऑफ स्पिनर उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने चार तथा कप्तान आयुष म्हात्रे ने तीन विकेट चटकाए हैं तथा शुरू के दो मैचों में खेलने वाले तेज गेदबाज दीपश देवेंद्रन ने दो विकेट चटकाए हैं। भारत अंडर 19 के गेंदबाजों में पाकिस्तान अंडर 19 को सस्ते में समेटने का दम है।
रविवार : भारत -पाकिस्तान ,सुपर 6 मैच , दोपहर 1 बजे से (भारतीय समयानुसार)





