अदानी सहित दो दर्जन ज्यादा एचआईएल फ्रेंचाइजी टीमें खरीदने के इच्छुक

Interested in buying two dozen more HIL franchise teams including Adani

  • एचआईएल की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के लिए कोचों व सपोर्ट स्टाफ की सूची तैयार करेगी हॉकी इंडिया
  • पेशेवरों को सीवी साझा करने को आमंत्रित किया, पंजीकरण की अंतिम तारीख 15जुलाई
  • एचआईएल 2024-25 में 8 पुरुष और 6 महिला हॉकी टीम शिरकत करेंगी

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को खासा बेहतर करने में मददगार रही 2017 में वित्तीय दिक्कतों के चलते स्थगित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) सात बरस बाद फिर शुरू होगी। हॉकी इंडिया लीग के 2024-25 संस्करण में अब 8 पुरुष हॉकी टीमों के साथ पहली बार छह महिला हॉकी टीमें भी शिरकत करेंगी। एफआईएच ने एचआईएल 2024-25 लीग के लिए दिसंबर 2024 और फरवरी, 2025 के पहले हफ्ते की विंडो मंजूर की है। यह दर्शाता है कि हॉकी इंडिया अब एचआईएल को महिलाओं के लिए शुरू कर इसका और विस्तार करने और इसके पुनरूद्धार करने को बेताब है। एचआईएल से भारत में हॉकी के लिए नए जोश के साथ नई और कड़ी प्रतिस्पर्द्धा पैदा होने की उम्मीद है। हॉकी इंडिया के लिए देश और विदेशी हॉकी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन तो पहले ही शुरू हो चुका है। हॉकी इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के लिए कोचों और सपोर्ट स्टाफ की सूची तैयार करेगी। हॉकी इंडिया की इस पहला का मकसद कुशल पेशेवरों को शीर्ष टीमों से जोड़ भारतीय हॉकी में उत्कृष्टïता और नवीनता को बढ़ावा देना है। हॉकी इंडिया ने एचआईएल की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के संभावित कोचों और सहायक स्टाफ की विशिष्टï सूची का हिस्सा बनने के लिए दुनिया भर के हॉकी पेशेवरों को अपने सीवी साझा करने के लिए आमंत्रित किया है और इसके पंजीकरण के लिए आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2024 रखी है।

एचआईएल के 2024-25 के संस्करण से पहली बार पुरुषों के साथ महिलाओं की भी हॉकी लीग शुरु करेगी। इससे पहले 2007 में हॉकी लीग इंडिया (एचआईएल) को स्थगित किए जाने तक यह केवल पुरुषों के लिए ही आयोजित की जाती थी। पुुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी हॉकी इंडिया लीग शुरु कराना हॉकी इंडिया की महिला लीग को भी बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे एचआईएम में देश की महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का मंच मिलेगा और देश में महिला हॉकी का भी बड़ा पूल विकसित होगा। पुरुषों और महिलाओं की हॉकी इंडिया लीग साथ साथ कराने का मकसद महिला हॉकी का देश में स्तर उंचा उठाने के साथ जमीनी स्तर से लड़कियों को देश में हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करना है। हॉकी इंडिया लीग में विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के विदेशी कोचों और सपोर्ट स्टाफ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुका है। इस खास पहल का मकसद एचआईएल की गुणवत्ता को समृद्ध करना है।

इस मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पूर्व ओलंपियन दिलीप टिर्की ने कहा, ‘ हम फिर से शुरू की जा रही हॉकी इंडिया लीग का हिस्सा बनने के लिए दुनिया भर से कोचों और सपोर्ट स्टाफ का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। एचआईएल का 2024-25 के ंस्करण न केवल उत्कृ ष्टï हॉकी देखने को मिलेगी बल्कि पेशेवरों में भारत में हॉकी के विकास में योगदान करने का मौका भी मिलेगा।’

वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा, ‘ एचआईएच की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के कोचों और सपोर्ट स्टाफ के लिए रजिस्ट्रेशन हॉकी इंडिया लीग को 2024-25 से फिर शुरू करने की ओर एक अहम कदम है। भारतीय और अंतर्राष्टï्रीय पेेेशेवरों को एचआईएल से जुड़ने के लिए आमंत्रित करना इसमें खिलाड़ियों के कौशल को बाद इस लीग की हॉकी क्वॉलिटी को बेहतर करना है।’

अदानी सहित दो दर्जन ज्यादा एचआईएल फ्रेंचाइजी टीमें खरीदने के इच्छुक
हॉकी सूत्रों से मिली खबरों पर यकीन करें तो हॉकी इंडिया के कर्मिशियल व मार्केटिंग भागीदार बिंग बेंब मीडिया की एचआईएल की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के लिए दो दर्जन से ज्यादा संभावित मालिकों से बातचीत चल रही हैँ। एचआईएल के लिए टीम खरीदने में अडाणी, जिंदल स्पोटर्स, जीएमआर(आईपीएल क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स की सह मालिक) और जेके सीमेंट जैसी दो दर्जन से ज्यादा कंपनियों ने एचआईएल के लिए हॉकी फ्रेंचाइजी खरीदने में रुचि दिखाई है। सूत्रों पर यकीन करें तो एचआईएल की टीम खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी मालिक को सालाना पुरुष टीम के लिए सात करोड़ रुपये और महिला टीम के लिए तीन करोड़ रुपये देने होंगे और इसके लिए शुरुआती करार दस बरस का होगा। अब एचआईएल के दुबारा शुरू होने पर शुरू के इसके पुरुष और महिला हॉकी संस्करण के शुरू के दो संस्करण रांची और राउरकेला में कराए जाने की उम्मीद है।