- सवाल धोनी की फिटनेस, उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर है
- अभी भी बड़ा सवाल है क्या धोनी सभी मैच खेलेंगे
- संजू के सीएसके से जुड़ने से कप्तान ऋतुराज और ज्यादा खुल कर खेल सकते हैं
- सीएसके सोच बदल नौजवान और कम अनुभवी खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ी है
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने जियो हॉट स्टार पर ‘गेम प्लान’ कार्यक्रम में कहा कि बेशक महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आईपीएल में अधूरी है। इरफान ने कहा,‘धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना भी मुश्किल है। मुमकिन है आईपीएल 2026 सीजन में धोनी को हम सीएसके के लिए पीली जर्सी में आखिरी बार खेलता देखें। धोनी इस सीजन में सभी को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे नहीं मालूम की वह सीएसके के लिए कितने मैच खेलेंगे। बावजूद इसके ड्रेसिंग में धोनी की मौजूदगी से ही बहुत मदद मिलती है। भारत को हाल ही में टी 20 क्रिकेट विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले और अब आईपीएल में सीएसके टीम का हिस्सा बनने वाले संजू सैमसन भी लाभान्वित होंगे क्योंकि वह लीडरशिप ग्रुप का भी हिस्सा हैं। ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के लीडर है। बतौर ग्रुप दो या तीन खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। यहीं अनुभवी धोनी की भूमिका अहम हो जाती है। मुझे उम्मीद है कि धोनी कुछ बदलाव लाएंगे। सवाल धोनी की फिटनेस, उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर है। अभी भी बड़ा सवाल है क्या धोनी सभी मैच खेलेंगे? सीएसके टीम प्रबंधन कदम ब कदम आगे बढेगा। सीएसके की कोशिश बेशक छठी बार आईपीएल ट्रॉफी जीत कर धोनी को शानदार विदाई देने की होगी। संजू सैमसन के सीएसके साथ जुड़ने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर से दबाव हो सकता है। संजू सैमसन के सीएसके से जुड़ने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और ज्यादा खुल कर खेल सकते हैं। हम ऋतुराज को बतौर लीडर उभरते देखा है। आईपीएल में कप्तानी करना और धोनी की विरासत को आगे ले जाना आसान नहीं है। अपने करियर में धोनी की विरासत को आगे ले जाना सबसे मुश्किल काम है। पर धोनी के समर्थन और अब संजू के सहयोग से ऋतुराज को हमेशा फायदा होगा। सीएसके की टीम को देखना और खिलाड़ियों की संभावित संयोजन की बाबत सोचना दो अलग-अलग बातें हैं। अतीत में सीएसके की कामयाबी का मंत्र उसका अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करना रहा है। सीएसके ने अब अपनी सोच बदली है और टीम नौजवान और कम अनुभवी खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ी है। वे अब भविष्य के लिए खिलाड़ियों को तैयार कर रही है। सीएसके की टीम में अभी भी डेवाल्ड ब्रेविज, उर्विल पटेल, शिवम दुबे और सरफराज खान जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। मैं यह देखना चाहूंगा कि वे इस आईपीएल में किस तरह आगे बढ़ते हैं।‘
उन्होंने कहा,‘ रवींद्र जडेजा अपने अनुभव के साथ वह खिलाड़ी बने हैं जो वह आज हैं। जडेजा जब शुरू की दो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे तब उन्हे तत्कालीन कप्तान शेन वॉर्न ने भरोसा दिला कहा कि वह भविष्य के सुपरसटार हैं।
इससे जडेजा का खुद पर भरोसा बहुत बढ़ा। समय की भट्टी में तप कर वह स्तर पर पहुंचे जहां वह आज हैं। 2012 में जडेजा बाद सीएसके से जुड़े। ऐसा ही अब नवोदित प्रशांतवीर के साथ हो सकता है। सीएसके के लिए कम उम्र में खेलना आपको आधार देता है। आप यदि आईपीएल सीजन के शुरू से सीएसके की शुरुआती एकादश में हैं तो आपको बहुत मैच खेलने को मिलेंगे और यही सबसे बढ़िया बात है। सभी फ्रेंचाइजी ऐसा नहीं करती। वे अलग ढंग से काम करती है। सीएसके नौजवान खिलाड़ियों के लिए चीजे एकदम सहज रखती हैं। धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी और स्टीफन फ्लेमिंग की चीफ कोच के रूप में मौजूदगी से मैदान के भीतर और बाहर चीजें आसान हो जाती हैं। आईपीएल जैसे बड़े दबाव वाले माहौल में इस तरह का सादगी बहुत मदद मिलती है। ऐसे में कार्तिक शर्मा व प्रशांत वीर को सीएसके के लिए खेलने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
वहीं पीयूष चावला का कहना है कि संजू सैमसन के सीएसके से जुड़ने से उसकी सलामी जोड़ी की परेशानी हल हो जाएगी।
पीयूष ने कहा,‘ संजू सैमसन अपने आपमें मैच विनर है। यजू ने हाल ही में खत्म हुए टी 20 क्रिकेट विश्व कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर 8, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में लगातार तीन अर्द्धशतक
जड़ कर अपने आलोचकों को गलत साबित किया है। संजू आईपीएल से ठीक पहले रंग में आए हैं और सीएसके इसीलिए उनकी बढ़िया फॉर्म से बहुत खुशी होगी। यह सीएसके के फैंस के लिए बढ़िया खबर है।चेन्नै की पिच जिस तरह संजू की बल्लेबाजी को शै़ी कसे बहुत रास आएगी। संजू के अपने आक्रामक अंदाज में पारी का आगाज करने का सीएसके को बहुत लाभ मिलेगा। बीते बरस आईपीएल में सीएसके तेज आगाज को तरस गई थी। नौजवान आयुष म्हात्रे के जुड़ने के साथ सीएसके न पॉवरप्ले में तेज आगाज किया था।अब सैमसन के जुड़ने से उनकी सलामी जोड़ी की परेशानी खत्म हो जाएगी। सीएसके को नौजवान आयुष म्हात्रे के साथ अनुभवी सलामी बल्लेबाजी की जरूरत थी। सैमसन का सीएसके में जाना एक बढ़िया सौदा साबित होने वाला है।





