बुमराह, हार्दिक, अक्षर व वरुण ने दो दो विकेट चटका पाक को 114 पर समेटा
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज इशान किशन की 40 गेंदों पर तीन छक्कों और दस चौकों की मदद से 77 रन की तूफानी पारी और अनुभवी और जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजी इकाई के रूप मे धारदार गेंदबाजी की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में रविवार को 61 रन से हरा कर आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप ए मैच में लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर आठ में स्थान बना लिया। धीमी और स्पिन की मददगार पिच पर भारत की रनों के लिहाज से टी 20 विश्व कप में यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप में नौवें मैच में आठवीं जीत दर्ज कर स्कोर 8-1 कर लिया। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव की बीते बरस दुबई में एशिया कप फाइनल से सही ही कहा था कि अब पाकिस्तान के खिलाफ कोई प्रतिद्वंद्विता ही नहीं है।
मैन ऑफ द’ मैच इशान किशन की अपेक्षाकृत धीमी पिच पर 77 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में इशान की खुद पाकिस्तान के सबसे कामयाब स्पिनर सैम अयूब की गेंद पर बोल्ड होने से तिलक वर्मा (25 रन 24 गेंद, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट की 87 की। तिलक ने कप्तान सूर्य कुमार यादव ( 32 रन, 29 गेंद, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट की 38 रन की भागीदारी ने पाकिस्तान के स्पिनरों के भौकाल की भी हवा निकाल दी। पेट की गड़बड़ से उपर कर अपना मौजूदा संस्करण का दूसरा मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खाता खोले बिना आउट होने के बावजूद भारत ने मुश्किल पिच पर बड़ा स्कोर बनाया।
जवाब में भारत के अनुभवी हार्दिक ने अपने पहले ओवर की चौथे गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर मे पहले सैम अयूब (6 )और कप्तान सलमान आगा(4) के रूप में मात्र तीन विकेट 13 रन पर निकाल कर पाकिस्तान की पारी ऐसी बिखेरी कि वह फिर संभल नहीं पाया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (2/17) व हार्दिक पांडया (2/16),बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (2/29) व मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (2/17), कुलदीप यादव (1/14) और तिलक वर्मा (1/11) की गेंदबाजी इकाई के रूप में बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत उस्मान खान की 34 गेंदों में एक छक्के और 44 रन की तेज पारी के बावजूद पाकिस्तान को मात्र 18 ओवर में मात्र 114 रन पर भारत को बेहद आसान जीत दिला तिरंगा लहराया।
इशान ने पारी के सातवें और लेग स्पिनर अबरार अहमद के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगातार दूसरा चौका जड़ कर 27 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना मौजूदा संस्करण में भारत के लिए अपना लगातार दूसरा अर्द्धशतक पूरा किया भारत ने 5.3 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बनाए थे। इशान किशन (77) पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सैम अयूब की लेग स्टंप पर गिर कर धीमी आई गेंद को जल्दी खेल गए और बोल्ड हो गए और भारत ने दूसरा विकेट 8.4 ओवर में 88 रन पर खो दिया। इशान ने आउट होने से पहले तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की भागीदारी इसमें तिलक वर्मा का योगदान केवल 11 रन का था। पाकिस्तान के लिए 18 ओवर स्पिनरों ने इनमें से भी दस सैम अयूब (3/25), उस्मान तारिक (1/24) सलमान आगा (1/10) की ऑफ स्पिन त्रिमूर्ति ने फेंके और 59 देकर चार भारत के पांच विकेट बांटे जब शाहीन शाह अफरीदी के हिस्से अपने दूसरे और पारी की आखिरी गेंद पर भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल का विकेट आया। भारत ने अपने 50 रन 36 गेंदों और 100 रन 11.1 ओवर में दो विकेट पर पूरे किए। भारत की पारी के 15 वे सैम अयूब ने अपने चौथे व आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ( 25 रन) स्लॉग स्वीप करने से चूके और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किया और भारत ने तीसरा विकेट 127 रन खोया और हार्दिक पांडया उनकी अगली गेंद को उड़ाने गए और लॉन्ग ऑफ पर बाबर आजम को कैच थमा बैठे। सैम अयूब का गेंदबाजी विश्लेषण रहा 4-0-25-3 । शिवम दुबे ने पारी के 18 वे और लेग स्पिनर अबरार अहमद के चौथे व आखिरी ओवर की गेंद को डीप मिडविकेट के उपर से उड़ा छक्का जड़ भारत के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ( 32 रन, 29 गेंद, तीन चौके)ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक के आखिरी और पारी के अंतिम पूर्व ओवर की चौथी गेंद को उड़ाने की कोशिश में सैम अयूब को कैच थमा बैठे और भारत ले पांचवां विकेट 19 वें ओेवर में 157 रन पर खोया। रिंकू और शिवम दुबे ने पारी के आखिरी में शाहीन शाह अफरीदी की शुरू की चार गेंदों में 15 रन जोड़े लेकिन पांचवीं को रिंकू ने तेज शॉट लगाया और शिवम दुबे (27 रन,17 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) तेज रन के लिए दौड़े लेकिन मुहम्मद नवाज के थ्रो पर विकेटकीपर उस्मान ने रनआउट कर दिया और भारत ने अपना छठा विकेट 175 रन पर खोया और अक्षर पटेल(0 रन, 1 गेंद) अफरीदी की आखिरी ओवर को उड़ाने गए लेकिन सैम अयूब को कैच थमा। अपने ‘संदिग्ध’ गेंदबाजी एक्शन के चलते मैच से पहले सुर्खियों में रहे पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक की पहली ही मिडल व लेग पर पिच गेंद पर भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने लॉन्ग ऑन पर चौका जमा कर किया।भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (0 रन, 4 गेंद)ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के ओवर की आखिरी गेंद पर की मिडल व लेग स्टंप पर पड़ कर गेंद को उड़ाने गए और शहीन शाह अफरीदी को मिड ऑन पर कैच थमा और भारत ने पहला विकेट मात्र एक रन पर खो दिया।
जवाब में भारत के तेज गेंदबाज हार्दिक पांडया ने शुरू के तीन मैचों में सबसे कामयाब सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (0 रन, 4 गेंद) को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को बड़े शॉट के मजबूर कर मिड ऑन पर दौड़ कर रिंकू सिंह के हाथों लपकवाया और पाकिस्तान ने पहला विकेट बिना कोई रन बनाए खो दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ने के बाद सैम अयूब (6 रन, 2 गेंद, एक छक्का)उनकी दूसरी यॉर्कर को खेलने से चूके और गेंद सीधे उनके पैड पर पड़ी अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किया इस पर उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रखा और पाकिस्तान ने दूसरा विकेट दूसरे ओवर में छह रन पर खो दिया। कप्तान सलमान आगा (4 रन, 4 गेंद, एक चौका) ने बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में हार्दिक पांडया को मिड विकेट पर कैच थमा दिया और पाकिस्तान दो ओवर में तीन विकेट 13 रन पर खो संकट में फंस गया। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के पहले ओवर में उस्मान ने दो चौके जड़े लेकिन बाबर आजम ( 5 रन, 7 गेंद) उनकी पांचवीं गेंद को उड़ाने से चूके और बोल्ड हो गए और पाकिस्तान ने चौथा विकेट पांचवें ओवर 34 रन पर खो दिया। एक छोर थामे डट कर खेल रहे उस्मान खान (44 रन,34 गेंद, एक छक्का, छह चौके) ने भारत के उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (2/29) ने पारी के 11 वें अपने चौथे व आखिरी ओवर की चौथी फ्लाइटेड गेंद को उड़ाने क्रीज छोड़ कर निकले लेकर हवा में मात खा गए और विकेटकीपर इशान किशन ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया और पाकिस्तान ने पांचवां विकेट 11 वे ओवर में 73 रन पर खो दिया। अगले ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव ने धीमी फुलटॉस पर मुहम्मद नवाज (4 रन, 5 गेंद, एक चौका) को उड़ाने गए और शिवम दुबे ने डीप स्कवॉयर पर कैच लपक लिया और पाकिस्तान ने छठा विकेट 78 रन पर खोया। इसी स्कोर पर शादाब खान (14 रन, 15 गेंद, एक चौका)ने बाएं हाथ के स्पिनर के तिलक वर्मा की गेंद को उड़ाने गए और शिवम दुबे को लॉन्ग ऑफ पर कैच थमा बैठे और पाकिस्तान का सातवां विकेट 13 वें ओवर में खो दियादिया। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पारी के 16 वें और अपने तीसरे ओवर में फहीम अशरफ (10 रन,14 गेंद, एक चौका) को चौथी गेंद पर रिंकू के हाथों डीप मिड विकेट पर कैच करा स्कोर आठ विकेट पर 97 और अगली गेंद पर अबरार अहमद(0 रन, 1 गेंद)को एलबडब्ल्यू आउट किया। हार्दिक पांडया ने मैच के 18 वे और अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान तारिक (0 रन, 3 गेंद) को बोल्ड पाकिस्तान की पारी को समेट भारत को मैच जिता दिया।





