अभिषेक होंगे उपकप्तान, कमिंस अभी भी चोट से उबरने में जुटे
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारत के विस्फोटक विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज इशान किशन अभी भी पीठ की चोट से उबरने में जुटे नियमित कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की जगह आईपीएल 2026 के शुरु के कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की कप्तानी करेंगे। इशान के सलामी जोड़ीदार भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स ने टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। इशान और अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ 20 क्रिकेट विश्व कप 2026के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्द्धशतक जड़ भारत को 96 रन से जीत दिला कर खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई थी। एक दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका जब इसमें शिरकत करने वाली सभी दस फ्रेंचाइजी टीमों की कप्तानी भारतीय क्रिकेटर करेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में इशान किशन को 11 करोड़ 25 लाख में खरीदा था। इशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले सीजन में 354रन बनाए थे। इशान ने इसके बाद सबसे ज्यादा रन बनाकर झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिता कर भारत की टी 20 विश्व कप टीम में वापसी की थी।
नियमित कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस अभी भी पीठ की चोट से उबरने में जुटे हैं और ऐसी खबरें भी है कि 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ सकते हैं लेकिन बावजूद इसके वह आईपीएल में शुरू के कम से कम तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। ऐसे इशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एक अस्थायी व्यवस्था है। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 मे अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ उसके घरेलू मैदान बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में मैच खेल कर करेगी। सनराइजर्स अपना दूसरा मैच 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से कोलकाता में खेलेगी और तीसरा मैच अपने घर हैदराबाद में 5 अप्रैल को लखनउ सुपर जायंटस के खिलाफ खेलेगी।
32 बरस के पैट कमिंस पीठ की चोट के चलते दिसंबर के बाद से क्रिकेट नहीं खेले हैं। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए इसीलिए टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में भी नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने की इजाजत जरूर दे दी है लेकिन फिलहाल यह तय नहीं कि वह किस मैच से खेलना शुरू कोगेंग। कमिंस ने जिस 30 मैचों सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की है उनमें से 15 उसे जिताए हैं और 14 हारे है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। 2024 में कमिंस ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया लेकिन तब टीम केकेआर से हार खिताब जीतने से चूक गई थी, कमिंस की कप्तानी में 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने छह जीत और सात हार के साथ छठे स्थान पर रही थी।





