जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटे

डॉक्टरों ने दी एक महीने के आराम की सलाह

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : जेवलिन थ्रो के ओलंपिक चैंपियन और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भारत के नीरज चोपड़ा बृहस्पतिवार से बर्मिंघम (इंग्लैंड) में शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए। राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूद जेवलिन थ्रो चैंपियन नीरज चोपड़ा की जांघ की मांसपेशी में बीते शनिवार कों यूजेन(अमेरिका) में हुई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान खिंचाव आ गया था लेकिन इसके बावजूद वहां उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता था। नीरज का विश्व चैंपियनशिप के अगले दिन एमआरआई स्कैन हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें महीने भर के आराम की सलाह दी है। नीरज चोपड़ा को इसके बाद 26 अगस्त को लुसाने में डायमंड लीग में शिरकत करनी है और ऐसे में उनके इसमें भी शिरकत करने को लेकर सवालिया निशाना लग गया है। नीरज के राष्ट्रमंडल खेलों से हटने से भारत का एक पदक तो जरूा ही कम हो गया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘ नीरज चोपड़ा ने मंगलवार सुबह अमेरिका से मुझसे बात कर मुझे कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। नीरज ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप के दौरान उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था और स्कैन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी है। नीरज ने कहा कि जांघ की मांसपेशी में आए खिंचाव के कारण वह राष्टï्रमंडल खेलों में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

नीरज चोपड़ा बृहस्पतिवार से बर्मिंघम में शुरू हो रहे राष्टï्रमंडल खेलों में भारत के ध्वजवाहक भी थे। ऐसे में भारत के ध्वजवाहक की बाबत जल्द लिया जाएगा।