राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी की पुत्र वधू जयन्ती जोशी का निधन

गोपेंद्र नाथ भट्ट

जयपुर/ नई दिल्ली : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी की पुत्र वधू जयन्ती जोशी की आज मंगलवार को जयपुर में वैदिक परम्पराओं से अन्त्येष्टि की गई। उनके पुत्र कुमार जोशी ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। जयन्ती जोशी का सोमवार को निधन हुआ था। वे पिछलें काफी वक्त से अस्वस्थ थी।

जयन्ती जोशी हरिदेव जोशी के ज्येष्ठ पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान स्वायत्त सेवा संस्थान तथा बाँसवाड़ा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जोशी की धर्म पत्नी थी। दुर्भाग्य से दिनेश जोशी का भी करीब सवा महीने पूर्व ही विगत सत्रह अक्टूबर को निधन हुआ था।

जयन्ती जोशी अपने पीछें एक पुत्र कुमार जोशी एवं तीन पुत्रियाँ प्रीति डॉ विश्वास मेहता नीति अभिषेक शर्मा और ऋतु आशुतोष भट्ट सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

जयंती जोशी के निधन पर कई प्रतिष्ठित लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।तीयें की बैठक बुधवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित रीगल होटल रेस्टोरेंट डीसीएम में अपरांह तीन से चार बजे तक रखी गई है।