जुनैद सिद्दिकी के गेंद से ‘पंजे’ से यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हरा कर पहली जीत दर्ज की

Junaid Siddiqui's 'claws' with the ball helped UAE beat Canada by five wickets to register their first win

यूएई की जीत में आर्यंश शर्मा और शोएब के अर्द्धशतक

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : मैन ऑफ द’ मैच जुनैद सिद्दिकी के गेंद से ‘पंजे’ तथा सलामी बल्लेबाज आर्यंश शर्मा और शोएब खान के आतिशी अर्द्धशतकों की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दो गेंदों के बाकी रहते कनाडा को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप डी के मैच में शुक्रवार रात पांच विकेट से हरा कर पहली जीत दर्ज की।

हर्ष ठाकर (50 रन, 41 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) के तेज अर्द्धशतक और उनकी नवनीत ढालीवाल (34 रन, 28 गेद, चार चौके) के साथ चौथे विकेट की 56 रन और खुद पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले विकेटकीपर श्रेयस मोवा के साथ पांचवीं विकेट की 33 रन की भागीदारी के बावजूद कनाडा टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट मात्र 38 पर गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बना सकी। ठाकर ने जुनैद की गेंद की तीसरी गेंद पर एक रन दौड़ कर 40 गेंद खेल कर तीन छक्कों व दो चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन उनकी अगली गेंद को कवर ड्राइव करने से चूके और बोल्ड हो गए और कनाडा ने पांचवां विकेट पारी के 18 वें ओवर में 129 रन पर खो दिया। जुनेद सिद्दिकी (5/35) ने अपने व पारी चौथे व पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर श्रेयस मोवा (21 रन, 21 गेद, दो चौके) को धीमे बाउंसर को हुक करने की कोशिश में शराफू फके हाथों कवर में लपकवाया और पांचवी गेंद पर सान बिन जाफर (5 रन, 3 गेद, एक चौका) को डीप मिड विकेट पर हैदर अली के हाथों जब कैच कराया तो तब कनाडा का स्कोर सात विकेट पर 143 रन था।

जवाब में आर्यंश शर्मा (अविजित 74 रन,53 गेंद, 3 छक्के, 6 चौके) और शोएब खान (51 रन, 29 गेंद, चार छक्के, 4चौके) की पांचवीं विकेट की 84 रन की भागीदारी की बदौलत यूएई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। आर्यंश के साथ मुहम्मद अफरान एक गेंद खेल कर एक रन बनाकर अविजित रहे। कप्तान मुहम्मद वसीम (4 रन, 8 गेद ) ने कनाडा के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कलीम सना की गेंद को क्रीज छोड़ कर उड़ाने की कोशिश में नवनीत ढालीवाल को मिड विकेट पर कैच थमा दिया और यूएई ने पहला विकेट पारी के तीसरे ओवर में मात्र 12 रन पर खो दिया। यूएई ने छह ओवर के पहले पॉवरप्ले में कप्तान वसीम का विकेट खोकर 39 रन बनाए। तब सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा 20 गेंद खेल एक छक्के व तीन चौकों कर मदद से 28 और अलीशान शराफू 8 गेंद खेल कर चार रन बनाकर खेल रहे थे। कलीम 3-0-11-1। शोएब खान ने कलीम सना के आखिरी ओवर में तीन चौकों सहित सहित 19 वे ओवर में 18 रन बनाए। शोएब खान (51 रन, 29 गेंद, चार छक्के, चार चौके) मैच के आखिरी ओवर में जसकरण सिंह की तीसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में जब कीर्टन को मिड ऑन पर कैच थमा आउट हुए तब यूएई का स्कोर पांच विकेट पर 150 रन था। अली खान शराफू ( 5 रन, 13 गेंद ) ने बाएं हाथ के स्पिनर साद बिन जाफर की गेंद को उड़ाने की कोशिश मे कवर में किरटन को कैच था बैठे और यूएई ने दूसरा विकेट सातवें ओवर में 41 रन खो दिया। आर्यंश शर्मा ने साद की गेंद पर एक लिया और यूएई ने 9 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर दिए। मयंक कुमार (4 रन, 6 गेंद) ने कनाडा के लेग स्पिनर साद बिन जफर की फ्लाइटेड गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कलीम सना को कैच थमा दिया और पारी के 11 वें ओवर में यूएई ने तीसरा विकेट 60 रन पर खो दिया। बाएं हाथ के स्पिनर सान बिन जाफर की गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश में हर्षित कौशिक (5 रन, 9 गेंद, एक चौका) ने कीर्टन को 13 वे ओवर में डीप मिडविकेट पर जब कैच थमाया और यूएई ने चौथा विकेट जब 66 रन पर खो दिया तब उसकी जीत मुश्किल नजर आ रही थी लेकिन आर्यंश शर्मा और जुनैद सिद्दिकी ने आतिशी पारियां खेल कर यूएई को जीत के दरवाजे पहुंचाया।आर्यंश शर्मा ने लेग स्पिनर अंश पटेल की गेंद को वाइड लॉन्ग ऑन के उपर से उड़ा अपना अर्द्धशतक 41 गेंद, दो छक्कों और चार चौकों की मदद से पूरा किया। बाएं हाथ के स्पिनर साद बिन जाफर का गेंदबाजी विश्लेषण रहा 4-0-14-3। डिल्लन हेलीगर ने शुरु के तीन ओवर में 16 रन दिए लेकिन उनके आखिरी ओवर में शोएब खान ने दो छक्कों और एक चौके सहित 17 रन बना यूएई के स्कोर को चार विकेट पर 112 रन बनाए

यूएई के तेज गेदबाज जुनेद सिद्दिकी (5/35) ने अपने चौथे व पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कनाडा के विकेटकीपर श्रेयस मोवा (21 रन, 21 गेद, दो चौके) को धीमे बाउंसर को हुक करने की कोशिश में शराफु के हाथों कवर में लपकवाया और पांचवी गेंद पर सान बिन जाफर (5 रन, 3 गेद, एक चौका) को डीप मिड विकेट पर हैदर अली के हाथों जब कैच कराया तो तब कनाडा का स्कोर सात विकेट पर 143 रन था। सलामी बल्लेबाज दिलप्रीत बाजवा(11 रन, 11 गेंद, 2 चौके) ने तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दिकी की गेंद को उड़ाने की कोशिश में चूके और यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने पीछे दौड़ते हुए मिड ऑफ पर बढ़िया कैच लपक कर उन्हें पैवेलियन लौटाया और कनाडा ने पहला विकेट दूसरे विकेट की आखिरी गेंद पर 14 रन पर खोया। युवराज सामरा ( 5 रन, 5 गेंद) ने तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दिकी के दूसरे ओवर की पहली ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को उड़ाने गए और शराफू ने मिड ऑन पर कैच थमा बैठे और कनाडा ने दूसरा विकेट 19 रन ही गंवा दिया। पॉवरप्ले के छठे और आखिरी ओवर की पहली निकोलस कीर्टन (4 रन, 6 गेंद) ऑफ स्टंप से बाहर से बाहर जाती गेंद को स्कवॉयर ड्राइव करने की कोशिश में यूएई के तेज गेंदबाज जवादउल्लाह की गेंद को स्कवॉयर ड्राइव करने की कोशिश में विकेटकीपर शर्मा को कैच थमा बैठे और कनाडा ने तीसरा विकेट 38 रन पर खो दिया। नवनीत ढालीवाल (34 रन, 28 गेद, चार चौके) तेज गेदबाज मुहम्मद जवादुल्लाह की गेंद को लेग ग्लांस कर तेज रन के लिए दौड़े लेकिन फाइन लेग से मुहम्मद अरफान ने सीधे थ्रो से उन्हे रनआउट कर दिया और कनाडा ने पारी के 13 वे ओवर में चौथा विकेट 94 रन पर खोया। ढालीवाल ने आउट होने से पहले हर्ष ठाकर के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।