कर्नाटक सरकार ने केएससीए को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026के मैचों के आयोजन की दी इजाजत

Karnataka government gives permission to KSCA to host IPL 2026 matches at Chinnaswamy Stadium

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएसीए) को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों के आयोजन की औपचारिक इजाजत दे दी है। इससे आगामी सीज़न के लिए बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन स्थल के रूप में स्थिति को लेकर सभी अनिश्चितता खत्म हो गई। अब बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2026सीजन के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च खेले जाने वाले उदघाटन सहित पांच घरेलू मैचों मेजबानी करेगा। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्वामी स्टेडियम में फिर से मैच कराने की पुष्टि केएसीएके सचिव संतोष मेनन ने सोमवार को की। मेनन ने यह भी कहा कि विशेषज्ञ समिति 13 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम के निरीक्षण के बाद इसमें किए ढांचागत बदलावों से संतुष्ट थी। समिति ने अपनी राय विशेषज्ञ समिति, जो 13 मार्च को निरीक्षण और एक मॉक प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम स्थल पर किए गए बुनियादी ढांचे के बदलावों से संतुष्ट थी। विशेषज्ञ समिति ने इसकी जानकारी कर्नाटक सरकार को दे दी जिसने केएससीए को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने के लिए हरी झंडी दे दी।

केएससीए ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सोमवार को कर्नाटक के गृह मंत्रीडॉ. जी परमेश्वर की अध्यक्षता में विधान सौदा में विशेषज्ञ समिति ,केएससीए, आरसीबी व डीएनए के नुमाइंदों के साथ एक बैठक की गई।इस बैठक में विशेषज्ञ समिति ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में की गई तैयारियों और उसके अनुपालन के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अपनी रिपोर्ट पेश की। विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा के बाद, गृह मंत्री ने बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।’

पिछले साल जून में आरसीबी केआईपीएल खिताब जीतने के बाद हुए समारोह के दौरान हुई भगदड़ के मद्देनजर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह मंजूरी राज्य अधिकारियों, केएससीए और आरसीबी के बीच स्टेडियम में अधिक दर्शकों वाले खेल आयोजनों के आयोजन के संबंध में हुई चर्चाओं के बाद दी गई है।केएससीए ने कहा, ‘वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में पूरी केएससीए टीम ने गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विशेषज्ञ समिति, विशेषज्ञ उप-समिति, अन्य मंत्रियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी संबद्ध पक्षों के साथ मिलकर काम किया है। इस इस समन्वित प्रयास ने केएससीए सदस्यों और क्रिकेट प्रशंसकों से किए गए वादे के मुताबिक प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केएससीए आगामी आईपीएल मैचों की मेजबानी में आरसीबी को पूर्ण सहयोग और समर्थन देने को बेताब है जिससे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पेशेवर तरीके से मैच कराए जा सके और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक यादगार अनुभव साबित हो। मंजूरी मिलने के बाद, आगामी आईपीएल सीजन में अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में निर्धारित मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2026 सीजन के पहले मैच सहित, चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के कुल पांच घरेलू मैच खेले जाएंगे – शेष दो घरेलू मैच रायपुर में खेले जाएंगे – साथ ही एक प्लेऑफ मैच और फाइनल भी यहीं खेला जाएगा।