कशिका कपूर का ग्लोबल धमाका

Kashika Kapoor's global blast

ग्लोबल हार्मनी इनिशिएटिव में चमकीं कशिका कपूर

मुंबई (अनिल बेदाग): उभरती भारतीय अभिनेत्री कशिका कपूर ने सऊदी अरब में आयोजित ग्लोबल हार्मनी इनिशिएटिव 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमाल मचा दिया। यह प्रतिष्ठित आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ मीडिया और जीईए द्वारा रियाद सीजन के तहत किया गया था।

कशिका ने न सिर्फ सांस्कृतिक परेड का नेतृत्व किया बल्कि भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की और देसी बीट्स पर झूमती नजर आईं। उनकी मौजूदगी को लोगों ने “भारत और सऊदी अरब के बीच एक परफेक्ट सांस्कृतिक सेतु” बताया।

कशिका ने कहा, “संस्कृति वो भाषा है जो दिलों को जोड़ती है और मुझे गर्व है कि मैं भारत की आवाज़ बन पाई।” रियाद स्थित सऊदी एम्बेसी द्वारा साझा की गई उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। अब चर्चा यही है कि क्या कशिका कपूर बॉलीवुड का नया ग्लोबल चेहरा बनने जा रही हैं?