स्नेह राणा, अमनजोत, कमलिनी और वैष्णवी भरतीय टीम से बाहर
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर काशवी गौतम और अनुष्का शर्मा को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय महिला चयन समिति ने पहली बार अगले महीने अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज खेलने जाने वाली 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। काशवी और अनुष्का के साथ विकेटकीपर उमा छेत्री को भी भारतीय टी 20 टीम में शामिल किया गया है। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा रही अनुभवी ऑफ स्पिनर स्नेह राणा, तेज गेदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर, स्पिनर वैष्णवी शर्मा और विकेटकीपर जी कमलिनी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के शुरू के दो मैच 17 और 19 अप्रैल को डरबन में खेलने के बाद तीसरा और चौथा मैच खेलने जोहानिसबर्ग प्रस्थान करेगी और पांचवां और आखिरी मैच बेनोनी में 27 अप्रैल को खेलेगी। भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज इस साल जून जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी 20 क्रिकेट विश्व कप की तैयाारियों के लिए खासी अहम है
भारत के मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष(विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रीचारिणी, श्रेयंका पाटील, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री(विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।
काशवी गौतम और अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत के लिए टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने का मौका मिल सकता है। काशवी अब तक एक टेस्ट और छह वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेली हैं और वह अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट और वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली थी। 22 वर्षीया तेज गेंदबाज ऑलराउंडर काशवी गौतम ने महिला प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थीं और उसने उसके लिए 18 मैच खेल का 19 विकेट चटकाए थे। काशवी ने भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज अप्रैल 2025 में मेहमान श्रीलंका टीम के खिलाफ वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में किया था और इस महीने के शुरू में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में भारत के लिए खेली थी। गुजरात जायंटस के लिए 2026 सीजन में महिला प्रीमियर लीग में खेलने वाली एक अन्य 22 वर्षीया ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ने उसके लिए सात मैचों 177 रन बनाए थे और वह हाल ही में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी 20 टूर्नामेंट जीतने वाली इंडिया ए का भी हिस्सा थी। विकेटकीपर बैटर 23 वर्षीया उमा छेत्री भारत के लिए सात टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेली। उमा ने भारत के लिए वन डे अंतर्राष्टीय करियर का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कपव में किया। उमा 2024 और 2025में महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज का हिस्सा रही और 2026 के सीजन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
महिला चयनकर्ताओं ने नियमित विकेटकीपर ऋचा घोष के साथ दूसरी विकेटकीपर के रूप में उमा छेत्री को दूसरी विकेटकीपर के रूप में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी 20 टीम में चुना है। उमा छेत्री को 17 वर्षीय विकेटकीपर जी कमलिनी की जगह भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। कमलिनी श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में भारत के लिए घरेलू सीरीज में अपने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेली है। कमलिनी अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर उससे टी 20 अंतर्राष्टीय मैचों की सीरीज 2-1से जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थी।
मेहमान श्रीलंका के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में सभी पांचों मैच खेलने वाली स्पिनर वैष्णवी शर्मा को भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वहां एक भी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ऑलराउंडर अमनजोत कौर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करती नजर आई और वहां उसके खिलाफ दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में क्रमश: 3 और 1 रन ही बना पाई थी और तीन ओवर में 30 रन दे दिए थे और इसी के चलते उन्हें भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। काशवी गौतम अब अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौड़ के साथ दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भारत के लिए चौथा तेज गेंदबाजी विकल्प होंगी। स्पिनर वैष्णवी शर्मा को टीम से बाहर किए जाने पर वहीं सदाबहार दीप्ति शर्मा के साथ श्रीचारिणी और श्रेयंका पाटील भारत के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे।





