रविवार दिल्ली नेटवर्क
कोलकाता : बंगाल के प्रतिष्ठित कवि नीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के 101वें जन्मदिन पर जीवनानंद सभागार में साहित्य की अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका कोलकातार जीशु द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें इस वर्ष का नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती स्मृति पुरस्कार साहित्यकार प्रच्येत गुप्त को प्रदान किया गया। इस मौके पर पुरस्कार से संबंधित भूमिका वक्तव्य रखा कृष्णरूप चक्रवर्ती ने और प्रमुख अतिथियों में शामिल थे- सर्वश्री सुबोध सरकार,काकली चक्रवर्ती, सोनाली चक्रवर्ती बंदोपाध्याय, आलापन बंदोपाध्याय तथा अभिरूप सरकार।
इस मौके पर नीरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के 101वें जन्मदिन को समर्पित श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 101 कवियों की कविताओं का अभिनव संकलन सत्कर्णी घोष के संपादन में लोकार्पित किया गया।
इस कार्यक्रम में जहां बंगाल के लगभग 50 कवियों तथा आवृतिकारों ने हिस्सा लिया वहीं वरिष्ठ कवि रावेल पुष्प के संचालन में एक बहुभाषी कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें शिरकत कर रहे थे- सर्वश्री अभिषेक रथ (अंग्रेजी), नीमा निष्कर्ष(नेपाली), केयूर मजमूदार( गुजराती), विनय भूषण ठाकुर( मैथिली) तथा रावेल पुष्प (हिंदी/पंजाबी)।
आखिर में कोलकातार जीशु पत्रिका के संपादक तथा संयोजक सतकर्णी घोष ने सभी को धन्यवाद दिया।





