रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के सातों लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास के आज अंतिम दिन चाँदनी चौक लोकसभा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विशाल रैली को संबोधित कर दिल्ली के विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस कार्यक्रम में सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया,सम्मानित विधायकगण एवं निगम पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही चाँदनी चौक जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग तथा केशवपुरम जिला अध्यक्ष श्री अजय खटाना भी उपस्थित रहे।
अजय खटाना जिला अध्यक्ष केशोपुरम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली को विकसित, सुरक्षित और समृद्ध बनाने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।





