फाफण गांव में पशुपालकों में तेंदुए की दहशत

Leopard terror in cattle herders in Fafan village

रविवार दिल्ली नेटवर्क

  • फाफण में अवतार सिंह के बकरे को उठाकर ले गया तेंदुआ
  • फाफण गांव में पशुपालकों में तेंदुए की दहशत
  • हजारों का नुकसान झेल रहे पशुपालक हो रहे परेशान
  • बकरियां चराने के दौरान घात लगाकर कर रहा हमला

हमीरपुर : ग्राम पंचायत ऊखली के फाफण गांव में तेंदुआ भेड़ बकरियों को शिकार बना रहा है। ऐसे में पशुपालकों के लिए अपनी बकरियों को चराने भी मुश्किल हो गया है। हाल ही में गांव के ग्रामीण अवतार सिंह के बकरे को तेंदुए ने अपना शिकार बना है। दिन दिहाड़े बकरे को शिकार बनाने के बाद तेंदुए की दहशत फैल गई है। गांव के कई अन्य ग्रामीणों के मवेशियों को भी तेंदुए पहले अपना शिकार बना चुका है। ग्राम पंचायत के अन्य गंवों में भी तेंदुए पहुंच रहा है तथा भेड़ बकरियों सहित पालतू कुत्तों को निवाला बना रहा है।

बताया यह भी जाता है कि क्षेत्र में मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ घूम रही है। तेंदुआ क्षेत्र में कई बार देखा जा चुका है। लोगों की माने तो तेंदुए की संख्या क्षेत्र में अधिक हो सकती है। कुछ दिन पूर्व टिक्कर गांव में भी बकरी को तेंदुए ने अपना ग्रास बनाया है। वहीं फाफण गांव के प्रकाश चंद का कहना है कि तेंदुए की फैल रही दहशत से ग्रामीणों का निजात दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि वन महकमा क्षेत्र में पिंजरा लगाकर समस्या का समाधान करे।

वहीं फाफण गांव के अवतार सिंह का कहना है कि उसके बकरे को तेंदुए ने अपने शिकार बनाया है। उन्होंने कहा जब वह बकरियां चराने के लिए गया हुआ था, उसी दौरान तेंदुआ बकरे को उठाकर ले गया। उन्होंने विभाग से उचित मुआवजे की भी मांग की है।