लखनउ के ‘नए चौधरी‘ मुकुल से निपटने के लिए गुजरात को बनानी होगी खास रणनीति
असत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनउ सुपर जायंटस रविवार को आईपीएल 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली गुजरात टाइटंस को भी रविवार को अपने घर लखनउ में हरा जीत की हैट्रिक और उसके खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखने के मकसद से उतरेगी। लखनउ सुपर जायंटस ने गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले पांच में से लगातार तीन मैच जीते और मात्र दो हारे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हाथों अपने घर लखनउ के ही एकाना स्टेडियम में करीबी मैच में छह विकेट से हार से आगाज करने के बाद लखनउ सुपर जायंटस के हौसले कप्तान ऋषभ पंत के अर्द्धशतक से बेहद करीबी मैच में पहले सनराइजर्स हैदराबाद पर उसके घर में पांच विकेट से और ‘नए चौधरी’ 21 बरस के मकुल चौधरी और आयुष बड़ोनी के अर्द्धशतकों से हारी बाजी पलट कर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से कोलकाता में आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत से बुलंद हैं। लखनउ के बल्ले से नए ‘चौधरी‘ मुकुल चौधरी से निपटने के लिए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को खास रणनीति बनाकर उतरना होगा। मुकुल चौधरी ने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी की तरह बल्ले से ’हेलिकॉप्टर‘ शॉट खेल लखनउ को केकेआर के खिलाफ जीत दिला दिखाया कि वह रविवार को गुजरात टाइटंस की चुनौती को भी हवा में उड़ाने का दम रखते हैं।
गुजरात टाइटंस शुरू दो मैचों में पहले पंजाब किंग्स के हाथों न्यू चंडीगढ़ में तीन विकेट और लगातार चार मैच जीत शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के हाथों अपने घर अहमदाबाद में छह रन से हार से आगाज करने बाद मेजबान दिल्ली कैपिटल्स पर अपने तीसरे सांस रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में मात्र एक रन से जीत के साथ जीत की राह पर वापस लौटी है। लखनउ सुपर जायंटस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में रविवार को बेहद दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स पर गुजरात टाइटंस की एक रन क जीत में उसके कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर व वाशिंगटन सुंदर का अर्द्धशतक जड़ उसे पहले 210 रन तक पहुंचाया। लेग स्पिनर राशिद खान का मध्यक्रम में नीतिश राणा, शुरू के दो मैचों के सबसे कामयाब समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल सहित मात्र 17 रन दे तीन विकेट चटकाना और प्रसिद्ध कृष्णा का चतुराई से मैच का 20 वां और आखिरी फेंक उसकी आखिरी गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर का कुलदीप यादव को रनआउट कर दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट 209 रन पर रोक गुजरात को एक रन से जिताना उसके मनोबल को बढ़ाने वाला साबित होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरू के तीन मैचों में शीर्ष क्रम में खुद कप्तान ऋषभ पंत और मध्यक्रम में आयुष बड़ोनी और मुकुल चौधरी ने अर्द्ध शतक जड़ जरूर बल्ले से क्रीज पर अपनी चौधराहट दिखाई है लेकिन वहीं सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (कुल 64) व एडन मरक्रम (कुल 78 रन) का रनों के लिए जूझना और खासतौर पर निकोलस पूरन का दहाई के अंक तक न पहुंच पाना और कुल 12 रन बनाना जरूर चिंता का सबब है। लखनउ ने चोट के कारण बाहर अपने श्रीलंकाई ऑलराउंडउर वनिंदु हसरंगा की जगह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे के अपनी टीम में शामिल किया और इससे उसके मध्यक्रम को और मजबूत मिल सकती है। अपने लंबे कद प्रसिद्ध कृष्णा (6 विकेट), कसिगो रबाड़ा (तीन विकेट), मोहम्मद सिराज( विकेट), रफ्तार की नई सनसनी और मौजूदा सीजन मे 154.2 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरैल को सबसे तेज गेंदबाज फेंकने वाले अशोक शर्मा (2 विकेट) जैसे रफ्तार के सौदागरों की चौकड़ी और अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान (5 विकेट) व ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर(एक विकेट) के रूप में गुजरात टाइटंस के विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण के सामने मार्श, मरक्रम, पंत, पूरन, बड़ोनी और अब्दुल समद जैसे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजो का कड़ा इम्तिहान होगा। लखनउ सुपर जायंटस यही दुआ करेगी मार्श, मरकम और पूरन का भी बल्ला भी रविवार को बोले और अगर ऐसा हुआ तो फिर वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के चौके साथ शीर्ष तीन में पहुंच सकती है।
कप्तान शुभमन गिल (दो मैच109रन), उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन (तीन मैच, 98 रन) और जोस बटलर (116), वाशिंगटन सुंदर (कुल 98 रन) ने गुजरात टाइटंस के लिए शीर्ष और मध्य क्रम में एक एक अर्द्धशतक जड़ा है। बेशक मोहम्मद शमी (3 विकेट) अब और जवान नहीं हो रहे लेकिन अपने अनुभव और कई सीजन तक गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुकने के चलते लखनउ सुपर जायंटस के वह बतौर गेंदबाज बेशक तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। लखनउ सुपर जायंटस के लिए दिल्ली के प्रिंस यादव (5 विकेट), आवेश खान (2 विकेट), मोहसिन खान (1 विकेट) मोहम्मद शमी और मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी (2 विकेट) और जॉर्ज लिंडी के मिलकर गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम को सस्ते में आउट करने मे कामयाब रहे तो फिर टीम जीत की लय बरकरार रख सकती है। एक दिलचस्प बात यह है कि लखनउ सुपर जायंटस के पास मयंक यादव, अर्जुन तेंडुलकर और ऑनरिक नोकिया के रूप में तेज गेंदबाज के विकल्प जरूर है लेकिन इनमें से वह केवल मयंक यादव को ही आजमा सकती है क्योंकि वह अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को पस्त करने का दम रखते हैं।





