श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा महाभारत नाटक का मंचन

गोपेंद्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली : दिल्ली की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिल्ली के सिविक सेंटर के केदार नाथ सहानी सभागार में महाभारत नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक में महाभारत सीरियल के प्रमुख कलाकारों में अभिनेता निदेशक पुनीत इस्सर सहित कई जाने माने टी वी कलाकारों ने भी भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आयकर आयुक्त संजय अवस्थी थे। संस्थान के चेयरमेन ओम प्रकाश बागला, प्रधान महेंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री जय प्रकाश गोयल, मंत्री राकेश मोहन कसेरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप बेरीवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष ललित पोद्दार,पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र गोयल समस्त कार्यक्रम सयोंजकों,समस्त सदस्य कार्यकारिणी,कार्यक्रम के प्रायोजकों और सभी अजीवन सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।