बूथ सशक्तिकरण को लेकर मंडलो की बैठक आयोजित

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यालय पर रायपुर विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर आयोजित किया जाना चाहिए। क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक व्यक्ति से उसकी मन की बात को बताते हैं।
अध्यक्ष ने बताया कि हमने अपने बूथों को मजबूत बनाने के लिए बूथ समितियों का गठन किया है। अब बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। हमारा बूथ अगर मजबूत होगा तो निश्चित रूप से ही हम लोग आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रतिनिधि के द्वारा उत्तराखंड एवं गढ़वाल के लोगों के बारे में जो आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है उसकी भारतीय जनता पार्टी और महानगर निंदा करता है। और साथ यह मांग भी करता है कि ऐसे लोगों को समाज के बीच में सब लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा ने भी सभी कार्यकर्ताओं क आवाहन करते हुए कहा कि रायपुर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता सिपाही के रूप में मजबूती के साथ अपने कार्य को पूरा कर रहा है। और निश्चित ही आने वाले चुनाव में हम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपनी विधानसभा से जीत दर्ज कराएंगे।

महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कल होने वाले मन की बात के कार्यक्रम पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की और साथ ही आश्वासन दिलाया कि हमारा महानगर इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रहेगा।

महामंत्री बिजेंद्र थपलियाल ने भी बूथों पर होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल, महानगर मंत्री विमल उनियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, महानगर सह- मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, नमो ऐप संयोजक शाकुल उनियाल, विपिन खंडूरी, राजेश बडोनी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी, संजीव मल्होत्रा, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन समेत पार्षद गण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।