मनोहर लाल ने श्रम शक्ति भवन में संभाला केन्द्रीय विद्युत मंत्री के रूप में कार्यभार

Manohar Lal took charge as Union Power Minister at Shram Shakti Bhawan

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : श्री मनोहर लाल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री के अपने मौजूदा दायित्व के अलावा आज श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय विद्युत मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।

पूर्व विद्युत मंत्री श्री राज कुमार सिंह ने अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय में राज्यमंत्री श्री श्रीपाद येसो नाइक भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री को विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी और कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने देश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में एक समीक्षा बैठक भी की।