नीति गोपेन्द्र भट्ट
नई दिल्ली : राजस्थानी अकादमी ने रशियन सेंटर ऑफ साइंस एंड कल्चर (रशियन हाउस), नई दिल्ली के सहयोग से 35वें कवयित्री सम्मेलन एवं 13वें नारी गौरव सम्मान 2026 का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिकों, सांस्कृतिक नेताओं, प्रख्यात साहित्यकारों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कला और कविता के माध्यम से वैश्विक सौहार्द को सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रशियन हाउस, नई दिल्ली की निदेशक डॉ. एलेना रेमिज़ोवा तथा राजस्थानी अकादमी के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता के प्रेरणादायी उद्बोधनों से हुआ। उन्होंने कविता को एक ऐसी सार्वभौमिक अभिव्यक्ति बताया जो सीमाओं से परे जाकर अंतरराष्ट्रीय समझ और संवाद को सुदृढ़ करती है। कार्यक्रम की संयोजक और अकादमी की सचिव सुमन माहेश्वरी ने कवयित्री सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. रेमिज़ोवा को भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने तथा वैश्विक साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देने में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
इस अवसर पर कई विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें इथियोपिया दूतावास से राजदूत बिजुनेश मेसेरेट त्सेगेने; त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त चंद्रदत्त सिंह; चाड दूतावास के प्रथम सचिव जिमटोला कोडजियन, यूनियन ऑफ कोमोरोस के मानद कौंसुल जनरल के. एल. गंजू कज़ाख़स्तान दूतावास से यरमेक, मेडागास्कर दूतावास के काउंसलर, त्सियोरी रैंड्रियनारिवोनी; दक्षिण सूडान से मार्टिन डैनियल मांड; श्रीलंका उच्चायोग के मंत्री-परामर्शदाता लक्ष्मेंद्र गेशन दिसानायके तथा यूनेस्को के प्रोग्राम विशेषज्ञ बेन्नो बोएर शामिल रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मीडिया व्यक्तित्व अनीता चंद्रदत्त सिंह, द गोल्ड तारा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मलाला रबेनांद्रशाना, उद्यमी सुश्री नेबीहा बोएर, शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता उमा थापा, राम कैलाश गुप्ता, राजस्थान संस्था संघ के अध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल बीकानेरवाला, धीरज धर गुप्ता तथा प्रेम सिंह ढींगरा की भी उपस्थिति थे।
35वें कवयित्री सम्मेलन के अंतर्गत चौदह प्रतिष्ठित कवयित्रियों ने देशभक्ति, हास्य, सामाजिक सरोकार एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रभावशाली काव्य पाठ प्रस्तुत किए। प्रतिभागी कवयित्रियों में अल्का माहेश्वरी, ममता मिश्रा, नीलम आनंद, निधि बंसल, निशा भार्गव, प्रतिभा सिंघल, प्रवेश धवन, रजनी बाफना, सपना प्रकाश, शांति शर्मा, सुमन माहेश्वरी, सुनीता बंसल, उमा मालवीय तथा अतिथि कवयित्री निशी सिंह शामिल रहीं। उनके भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण ने कार्यक्रम को एक सजीव साहित्यिक वातावरण प्रदान किया।
प्रतिष्ठित 13वें नारी गौरव सम्मान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में आरती पांडे, आरती खेतरपाल, आचार्य नीतू शर्मा, अमृता प्रकाश, अन्नू खंडेलवाल, आरती राठी, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. चंदना राउल, हेमा गुलाटी, सुश्री काजल बिहानी, ममता सोनी, नंदनी कुमारी, नेहा ठाकुराल, पायल स्वामी, डॉ. प्रभा दुबे, डॉ. पूनम गर्ग, रैना जुनेजा, रोसी अहलूवालिया, सपना चौहान, सस्मिता मोहंती, सीमा गुप्ता, शिवानी मलिक, स्तुति गुप्ता, डॉ. सुमाथी बच्चन, सिल्वी रॉजर्स तथा तिशा शर्मा शामिल रहीं।
यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने तथा साहित्यिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। राजस्थानी अकादमी और रशियन हाउस के मध्य सहयोग एक सफल वैश्विक सांस्कृतिक साझेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया जबकि उत्कृष्ट महिला नेतृत्व का सम्मान ने समावेशी विकास एवं सशक्तिकरण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को पुनर्स्थापित किया । कार्यक्रम का समापन भविष्य में सांस्कृतिक संवाद तथा साहित्यिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।





