मार्क बाउचर होंगे मुंबई इंडियंस के हेड कोच

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अपने जमाने में दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रहे मार्क बाउचर को मुंबई इंडियंस ने अपना हेड कोच नियुक्त किया है। बाउचर उनकी 2023 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। बाउचर के नाम टेस्ट क्रिकेट मेंं बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा खिलाडिय़ों को आउट करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने बतौर क्रिकेटर क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष क्रिकेट फ्रेंंचाइजी टाइटंस के कोच की जिम्मेदारी संभाली।उनके कोच रहते टाइटंस की टीम ने दक्षिण में पांच घरेलू खिताब जीते। 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर को टीम का हेड कोच बनाया। बाउचर के मार्गदर्शन में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 11 टेस्ट, 12वन डे और 23 टी-20 मैच जीते।

दक्षिण अफ्रीका के बीते सोमवार को मेजबान इंग्लैड से टेस्ट सीरीज 1-2 से हारने के बाद बाउचर ने यह घोषणा थी कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच का पद छोड़ देंगे। तभी से यह लगभग तय हो गया था कि वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। मार्क बाउचर आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल चुके हैं। जैक कालिस के साथ बाउचर केकेआर की टीम को कोचिंग में मदद दे चुके हैं।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और बतौर कोच उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं। मार्क मुंबई इंडियंस एमआई के ब्रैंंड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे।’

मार्क बाउचर ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस का हेड कोचं नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस की उपलब्धियों ने इसे दुनिया में क्रिकेट की सफल फ्रेंचाइजी के रूप में स्थापित किया है। मैं आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हूं। मुंबई इंडियंस नेतृत्व और क्रिकेटरो की एक मजबूत इकाई है मैं इस इकाई में अपना योददान देने को तैयार हूं।’