मिलर के तूफानी अर्द्धशतक से द.अफ्रीका ने भारत को हरा टी 20 विश्व कप की हार का हिसाब चुकाया

Miller's blistering half-century helped South Africa beat India to avenge their T20 World Cup defeat

  • येनसन व केशव महाराज ने सात विकेट बांट भारत को 111 पर ढेर किया
  • बुमराह व अर्शदीप सिंह ने बांटे पांच विकेट,भारत के बाकी सभी गेंदबाज पिटे

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (3/15) और अर्शदीप सिंह (2/28) को छोड़ कर रविवार को पिछले उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप 1 के अहम सुपर 8 मैच में भारत के बाकी सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई ही शिवम दुबे (42 रन) को छोड़ उसकी बल्लेबाजी भी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। डेविड मिलर के जवाबी हमला बोले जड़े तूफानी अर्द्धशतक , तेज गेंदबाज मार्को येनसन के गेंद से ‘चौके’ और बेहतरीन फील्डिंग की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा चैंपियन भारत को 76 रन से करारी शिकस्त से देकर उससे 2024 के टी 20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल की सात रन से हार का हिसाब चुकता कर दिया। भारत का अपने उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को एकादश में शामिल करने का दांव इस अहम मैच में उलटा पड़ा।

मैनऑफ द’ मैचडेविड मिलर (63 रन, 35 गेंद, तीन छक्के व सात चौके) व डेवाल्ड ब्रेविज (45 रन, 29 गेद, तीन छक्के,तीन चौके) की चौथे विकेट की 97 रन की भागीदारी और ट्रस्टन स्टब्ज की मात्र 24 गेंदों पर तीन छक्कों व एक चौके की मदद से अविजित 44 रन की पारी की बदौलत तीन विकेट मात्र 20 रन पर गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए।सदाबहार हार्दिक पांडया के पारी के आखिरी ओवर की तीसरी धीमी गेंद को स्टब्ज उड़ाने गए लेकिन डीप बैकवर्ड स्कवॉयर लेग पर वाशिंगटन सुंदर ओस में कैच लपकने की कोशिश में फिसल गए और गेंद चौके के लिए निकल गए और इसका लाभ उठाकर उन्होंने अंतिम दो गेंद पर छक्के जड़े और इस ओवर में 20 रन बनाए। बुमराह और अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट बांटे इन दोनों को छोड़ भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती(4-0-47-1)सहित बाकी सभी गेंदबाज खूब पिटे। वरुण ने अपने आखिरी ओवर में जब मिलर का विकेट लिया तब तक दक्षिण अफ्रीका 15.4ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बना मजबूत स्कोर की ओर बढ़ चुका था।

जवाब में तेज गेंदबाज मार्को येनसन (4/22) और उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज (3/24) ने धारदार गेंदबाजी कर शिवम दुबे की 37 गेंद पर तीन छक्कों एक चौके की मदद से 42 रन की तेज पारी और उनकी हार्दिक पांडया ((18 रन, 17 गेंद, एक छक्का) के साथ छठे विकेट की 35 रन की भागीदारी के बावजूद भारत को 18.5 ओवर में मात्र 111 रन पर ढेर कर दक्षिण अफ्रीका को शानदार जीत दिला दी। केशव महाराज ने अपने तीसरे ओवर में पहली गेंद पर हार्दिक , तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह (0 रन) और आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह को ट्रस्टन स्टब्ज के हाथों बाउंड्री पर लपका कर भारत की मैच की वापसी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शिवम दुबे पारी के अंतिम पूर्व में येनसन की गेंद को उड़ाने की कोशिश में नौवें बल्लेबाज के रूप में लुंगी एंगिडी को शॉर्ट फाइन लेग पर 111 रन के स्कोर पर लपके गए और अगली गेंद पर जसप्रीत बुमराह (0 रन, 1 गेद) पर एक्सट्रा कवर पर कप्तान मरक्रम के हाथों लपके और इसी क साथ भारत की पारी समाप्त हो गई और दक्षिण अफ्रीका को शानदार जीत मिल गई।

भारत के लिए चारों ग्रुप मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इशान किशन (0 रन, 4 गेंद) ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान कामचलाउ ऑफ स्पिनर एडन मरक्रम की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में खाता खोले बिना रेयन रिकल्टन को एक्सट्रा कवर में कैच थमा दिया और भारत ने पहला विकेट शून्य पर खो दिया। बाएं हाथ के तिलक वर्म (1 रन, 2 गेंद ) क्रीज छोड़ कर लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्कोर् येनसन कीउछाल लती गेंद को उड़ाने को कोशिश में विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे और भारत ने दूसरे ओवर में पांच रन पर दूसरा विकेट खो दिया। अभिषेक शर्मा (15 रन, 12 गेंद, दो चौके, एक छक्का) ने मार्को येनसन की धीमी गेंद को उड़ाने की कोशिश में मिड विकेट पर कार्बिन बॉश को कैच थमा दिया और भारत ने तीसरा विकेट 25 रन खो दिया। वाशिंगटन सुंदर ( 11 रन, 11 गेंद, एक छक्का)भी तिलक की तरह कार्बिन बॉश की गेंद की गेंद पर क्रीज छोड़ कर उड़ाने गए और विकेटकीपर क्विंटन को कैच थमा बैठे और भारत ने आठवें ओवर में चौथा विकेट 42 रन पर खो दिया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ( 18 रन, 22 गेंद, दो चौके ) ने बॉश की लेग साइड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डिवाल्ड ब्रेविज को पारी के दसवें ओवर में कैच थमा दिया और भारत ने पांचवां विकेट 51 रन पर खो दिया भारत ने पारी के 15वें और बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के तीसरे ओवर की पहली गेंद को उड़ाने की हार्दिक पांडया(18 रन, 17 गेंद, एक छक्का) पारी के 15 वें और बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के तीसरे ओवर की पहली गेंद को उड़ाने की कोशिश में ट्रस्टन ्स्टब्ज के हाथों लाॅन्ग अआफ पर लपके गए और भारत ने छठा विकेट 86 पर खो दिया। इसी के साथ उनकी और शिवम दुबे की छठे विकेट की 35 रन की सबसे बड़ी भागीदारी भी टूट गई। दो गेंद बाद और रिंकू सिंह (0 रन, 2 गेंद) उनकी तीसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में इसी स्कोर परस्टब्ज के हाथों लपके गए और स्कोर में एक रन ही और जुड़ा था कि अर्शदीप (1 रन, 2 गेंद) भी स्टब्ज के हाथों लपके गए और भारत इस ओवर में मात्र एक रन जोड़ तीन विकेट खोए उसका स्कोर आठ विकेट पर 87 रन हो गया था।

इससे पहले शिवम दुबे के दूसरे और पारी के 13 वे ओवर की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविज (45 रन)ने पारी का अपना दूसरा छक्का जड़ा लेकिन उनकी अगली गेंद को पुल करने की कोशिश में वह डीप स्कवॉयर लेग पर अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका ने चौथा विकेट 117 पर खोया। डेविड मिलर ने अगली गेंद पर छक्का जड़ मात्र 26गेंद खेल तीन छक्कों व छह चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। शुरू के चारों ग्रुप मैचों में अपने पहले ओवर में भारत को विकेट दिलाने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की खासतौर पर डेविड मिलर ने जमकर धुनाई कर दी और उनके शुरू के तीन ओवर में 39 रन बने। वरुण चक्रवर्ती ने पारी के 16 वें अपने चौथे व आखिरी ओवर की चौथी ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंद पर डेविड मिलर (63) को तिलक वर्मा के हाथों लॉन्ग ऑफ पर लपकवा कर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 152 कर भारत के राहत दिलाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे स्पेल में पारी के 18 वें अपने चौथे और आखिरी ओवर की दूसरी उंची गेंद पर मार्को येनसन ( 2 रन, 6 गेंद ) को बड़े शॉट के लिए ललचा कर डीप मिड विकेट पर रिंकू सिंह के हाथों कैच करा दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 158 कर दिया। बुमराह ने पारी के अंतिम पूर्व और अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्बिन बॉश (5 रन, 6 गेंद,एक चौका ) को ड्राइव करने मजबूर खुद ही लपक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 167 कर दिया। भारत के सदाबहार अनुभवी तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की पांचवीं लेग स्टंप पर गेंद को उड़ाने गए क्विंटन डी कॉक (6 रन, 7 गेंद, 1 चौका) को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को मात्र दस रन पर पहला झटका दिया। बुमराह की अगली गेंद पर रेयन रिकल्टन बुरी तरह मात खाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की ऑफ स्टंप पर गिरी गेंद को धीमी पिच पर कुछ रुक कर आई गेंद को उड़ाने की कोशिश में कप्तान एडन मरक्रम (4 रन, 7 गेंद) ने मिड ऑफ पर खड़े हार्दिक पांडया को कैच थमा दिया और दक्षिण अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट तीसरे ओवर में मात्र 12 रन पर खो दिया। 2024 के बाद से अर्शदीप ने सातवीं बार मरक्रम को अपना शिकार बनाया। जसप्रीत बुमराह के दूसरे और पारी के चौथे ओवर की आखिरी धीमी मिडल स्टंप पर पड़ी गेंद को रेयन रिकल्टन(7 रन, 7 गेंद) समझ ही नहीं पाए और शिवम दुबे को मिड ऑफ पर कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका चौथे ओवर में तीन विकेट 20 रन पर गंवा संकट में फंसा दिखा।