विधायक संजीव शर्मा ने छठ घाटों का निरीक्षण किया

MLA Sanjeev Sharma inspected the Chhath Ghats

दीपक कुमार त्यागी

शासन-प्रशासन के कार्यो से संतुष्ट व्रतियों ने शानदार व्यवस्थाओं के लिए विधायक संजीव शर्मा का आभार जताया।

गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा ने रविवार को छठ पूजा के लिए बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान इस प्रकार की व्यवस्था बनाई जाए कि किसी को भी सूर्य भगवान को अर्घ्य देने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपडा ने बताया कि विधायक संजीव शर्मा ने वार्ड 55 विजयनगर में मकान संख्या ए 481 के सामने, वार्ड 51 प्रताप विहार में मकान संख्या ई 424 के सामने शिव मंदिर पार्क पर बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। नवयुग भोजपुरी विकास समिति के पदाधिकारियों ने छठ पूजा को लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विधायक संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया। विधायक संजीव शर्मा ने प्रताप विहार, विजय नगर क्रासिंग, हिंडन नदी आदि पर बने अन्य छठ घाटों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है। सूर्य देव और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह पर्व प्रकृति, पवित्रता और जीवन ऊर्जा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। छठ पर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस महापर्व पर सोमवार की संध्या को डूबते व मंगलवार की सुबह को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी व्यक्ति शासन और नगर निगम के कार्यों से संतुष्ट नजर आये। इस अवसर पर अनिल सिंह, ध्रूव देव यादव, आत्मा प्रसाद कुशवाहा, कामेश्वर गिरी, उमेश गिरी, राजाराम कुशवाह, बबलू जसवंत सिंह, जगदीश गुप्ता, आर पी शर्मा, आकाश सिंह, विकास सिंह, ओमप्रकाश तिवारी उमाशंकर केसरी आदि गणमान्य मौजूद रहे।