सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : गोलरक्षक एच एच मोहित के शूटआउट में तीन बेहतरीन बचावों की बदौलत भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित समय में एक एक की बराबरी पररोकने के बाद पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग2025-26 के होबार्ट चरण के चौथे व आखिरी रिटर्न मैच में बुधवार को 3-1 हरा कर बोनस अंक के साथ लगातार सात हार के बाद पहली जीत दर्ज की। भारत ने पिछड़ने के बाद निर्धारित समय में एक एक की बराबरी पाई थी। रत 0-2 की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच शूटआउट में 3-4 से और मंगलवार को स्पेन के खिलाफ 1-0 की बढ़त को आखिरी मिनट में गवां एक एक से बराबरी पर मजबूत होने से उससे शूटआउट मे 3-4 से हार गया था। भारत ने राउरकेला चरण में चारों और होबार्ट चरण में शुरू के तीन मैच हारने के बाद आठ मैचों में पहली जीत दर्ज की।
ड्रैग फ्लिकर जेरमी हेवर्ड के पेनल्टी कॉर्नर पर चौथे व आखिरी क्वॉर्टर के चौथे मिनट में गोल कर ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। शिलानंद लाकरा ने तीन मिनट बाद बॉबी पुवन्ना से मिले पास पर डी के भीतर पहुंच कर धैर्य दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक को छका गोल कर भारत को एक एक की बराबरी दिला दी। भारत ने एक एक की बराबरी के बाद बाद निर्धारित समय में गोल कर जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश की लेकिन गोल न कर पाया और मैच शूटआउट में खिंच गया।
भारत के गोलरक्षक मोहित ने शूटआउट से पहले निर्धारित समय में भी ऑस्ट्रेलिया के कई हमले नाकाम किए। भारत को 11 वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉनर मिला लेकिन अमनदीप लाकरा के ड्रैग फ्लिक को ऑस्ट्रेलिया के रशर ने रोक लिया। अगले ही मिनट अभिषेक बाएं से गेंद को ले डी में पहुंचने के बाद चूके।
अभिषेक के पास पर 16वें मिनट में मनिंदर के शॉट को ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक ने रोका। 25वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने बेहतरीन बचाव किया। भारत को तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अरिजित हुंडल केफ्लिक को ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक ने रोक दिया। अमित रोहिदास के पास पर अरिजित हुंडल गोल करने से चूके। स्ट्रेलिया को 42 वें 45 वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉनर मिले लेकिन इस पर जोएल रिंटाला के ड्रैगफ्लिक को भारत के गोलरक्षक मोहित ने रोक दिया।
शूटआउट में पहले प्रयास में ऑस्ट्रेलिया के टिम ब्रैंड के प्रयास को भारत के गोलरक्षक मोहित ने मुस्तैदी दिखा रोक उन्हें गोल करने से रोक दिया। शिलानंद लाकरा ने पहले प्रयास में ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक एशले थॉमस को छका गोल कर भारत को1-0 कर दिया। लियाम एंडरसन के दूसरे प्रयास को भी भारत के गोलरक्षक मोहित ने रोक कर बेकार कर दिया। मनिंदर सिंह ने दूसरे प्रयास में शानदार स्पिन से ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक एशले थॉमस को गच्चा दे गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के कूपर बर्न्स के तीसरे प्रयास को भी भारत के गोलरक्षक मोहित ने रोक कर नाकाम कर दिया। भारत के अभिषेक तीसरे प्रयास पर गेंद को गोलस्तंभ के उपर से बाहर मार बैठे। विलट की गेंद को ले डी में मोहित को छकाने की कोशिश दोनों में कहासुनी भी हुई और ऑस्ट्रेलिया को मिले पेनल्टी स्ट्रोक को जेरमी हेवर्ड ने गोल में बदल कर स्कोर 1-2 कर दिया। विष्णुकांत ने चौथे प्रयास पर ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक एशले थॉमस गोल कर भारत को 3-1 से शूटआउट में जीत दिला दी।





