नए गाजियाबाद’ के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है – जनरल डॉ. वी.के. सिंह

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह अपने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने भगवान भोलेनाथ के अवतार श्री दुधेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए, उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान से सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम की श्रृंखला में जनरल डॉ. वी.के. सिंह का अगला कार्यक्रम गांव नूरपुर में हुआ। वहां वह क्षेत्रवासियों के कुशलक्षेम जानने के लिए उपस्थित हुए। जहां पर ग्रामवासियों के द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके तत्काल निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने इस मिलन सभा के दौरान गाजियाबाद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि “गाजियाबाद को समृद्ध और विकसित बनने में सभी क्षेत्रवासियों ने जो सहयोग दिया उसके लिए आपका आभार उतार पाना मुश्किल है। आपने जो स्नेह व सहयोग दिया उसकी के कारण आज ‘हमारा गाजियाबाद – नए गाजियाबाद’ के संकल्प की ओर अग्रसर है”। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही और सभी ने अपने सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

अगला कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (सांसद निधि) वर्ष 2022-23 के अंतर्गत निर्मित ग्राम चितौडा के पुल से गंग नहर मुरादनगर के राइट बैंक तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। 39.99 लाख रुपये की लागत से बनी यह 850 मीटर लंबी सड़क क्षेत्रवासियों के लिए बेहद लाभकारी सबित होगी। गाजियाबाद के शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनरल डॉ. वी.के. सिंह दिन-प्रतिदिन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं। आज के समय में गाजियाबाद के समुचित विकास की यात्रा तीव्र गति से आगे बढ़ रही है जिसकी वजह से समस्त गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है। इस सड़क के उद्घाटन के बाद उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने जनरल डॉ. वी.के. सिंह के इस कार्य की सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

अगला कार्यक्रम कल्पतरू साधना एवं सेवा आश्रम में आयोजित हुआ। यहां स्वामी दयानंद सरस्वती जी के ऋषि बोध उत्सव के अवसर पर आयोजित वैदिक यज्ञ में यज्ञमान बनकर जनरल डॉ. वी.के. सिंह उपस्थित हुए। वैदिक परंपरा और आस्था के साथ जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने हवनकुंड में आहुति समर्पित कर देशवासियों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से कामना सिद्धि, प्रेरणा प्रवाह, साधना का समग्र विधान विद्यमान, निहित जीवन दर्शन व्यक्ति, परिवार, समाज- संस्कृति, प्रकृति-पर्य़ावरण, सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण सिद्ध होता है। इसमें भौतिक विकास-आध्यात्मिक उन्नयन, इहलोक-परलोक, विज्ञान-अध्यात्म जीवन के दोनों विरोधी ध्रुव अपनी समग्रता में गुंथे हुए मिलते हैं, जो यज्ञ के दर्शन की विशिष्टता है। यज्ञ के साथ-साथ जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने गौ सेवा भी की, उन्होंने गौमाता को चारा खिलाकर पुण्य का कार्य किया। इस अवसर पर
कुलदीप सिंह चौहान उनके साथ मौजूद रहे।