मेरी नजर पंजाब किंग्स को आईपीएल ट्रॉफी जिताने पर है : श्रेयस अय्यर

My vision is to help Punjab Kings win the IPL trophy: Shreyas Iyer

अर्शदीप बोले। इस साल अपने घर में सभी मैच जीतने की कोशिश करेंगे

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : बीते बरस श्रेयस अय्यर की कप्तानी और चीफ कोच रिकी पॉन्टिंग के मार्गदर्शन में पंजाब किंग्स मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से उसके घर 2025 में आईपीएल फाइनल में हार कर खिताब जीतने से चूक गई थी। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर, 2025 में उसके घर में मैच में कैच लपकते हुए छाती में लगी चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। श्रेयस को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भारत के लिए एक भी मैच मैच खेलने का मौका नहीं मिला। न ही श्रेयस अभी हाल ही में सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में हरा खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में स्थान बना पाए थे

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हमें उम्मीदें बहुत उंची हैं और यह बढ़िया बात है। मुझे चुनौती पसंद है। अहम बात यह है कि हम जब भी हम मैदान पर उतरें तो हमें जीतना ही होगा। मेरी नजर पंजाब किंग्स को आईपीएल ट्रॉफी जिताने पर है। चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी करना हमेशा बड़ी चुनौती होता है। चोट के बाद मेरा वजन सात किलो घट गया था और मुझे फिर से अपना वजन बढ़ाने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी। पर मुझ चुनौती पसंद है। मैं खुद हूं कि मैं जिंदगी में उस मुकाम से गुजर चुका हूं और गर्व से अपनी पंजाब इंडियंस की टीम में की नुमाइंदगी करने को तैयार हूं।‘

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में मैच खेल कर करेगी। पंजाब किंग्स के स्थानीय भारत के तुरुप के टी 20 बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी टीम को अपने घरेलू मैदान पर सभी मैच जिताने को बेताब हैं।अर्शदीप ने कहा, ‘दबाव महसूस करना करना आपकी खुशकिस्मती है। जब आपके अपने प्रशंसक आपकी हौसलाअफजाई करते हैं तो बहुत मजा आता है। तब आप ऐसा महसूस कते हैं मैदान पर 30 हजार लोग आपके साथ है। हम इस साल अपने घर में सभी मैच जीतने की कोशिश करेंगे।

श्रीलंकाई क्रिकेटरोंको आईपीएल 2026 खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट पार करना होगा
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों से फिटनेस टेस्ट पास करने को कहा है जिससे कि वे अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल करने का हक हासिल कर सकें, जिससे उन्हें फ्रेंचाइजी लीग में खेलने की इजाजत मिल सकेगी। आईपीएल पर इसका तत्काल प्रभादव से असर पड़ेगा। श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा (लखनउ सुपर जायंटस),नुवान तुषारस (आरसीबी), मतीशा पथिराना(केकेआर) और इशान मलिगा (सनराइजर्स हैदराबाद) के लिए अगले कुछ हफ्तों में आईपीएल 2026 मे अलग अलग फ्रेंचाइजी टीमों से खेलने के लिए भारत पहुंचने वाले हैं।दुषमंता चमीरा व पथुम निसंका(दोनों दिल्ली केपिटल्स) औार कमिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) ने फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट पास कर लिया हौ और इन तीनों को आईपीएल में खेलने की इजाजत मिल गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘ नुवान तुषारा की आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी हासिल करने की पात्रता उनकेफिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगी। हसरंगा, इशान मलिंगा और पथिराना ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए एनओसी की गुजारिश की लेकिन अब तक फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट नहीं दिया है।

क्योंकि ये तीनों ही टी 20 विश्व कप से पहले लगी चोटों के बाद फिलहाल उससे उबरने में जुटे हैं। पथिराना आईपीएल के शुरू के मैचों से बाहर रहेंगे और वह उनके मध्य अप्रैल तक फिट होने की उम्मीद है।