मुंबई (अनिल बेदाग) : इस सीज़न के सबसे धमाकेदार पार्टी ट्रैक की तलाश अब खत्म हो गई है। टिप्स म्यूज़िक ने पैराडॉक्स और परमिश वर्मा की दमदार जोड़ी के साथ नया पंजाबी सिंगल ‘नाची जावे’ रिलीज़ कर दिया है, जो अपनी जबरदस्त बीट्स, आकर्षक हुक और हाई-एनर्जी वाइब्स के साथ रिलीज़ होते ही म्यूज़िक लवर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शादी हो, क्लब हो या दोस्तों की पार्टी—यह गाना हर सेलिब्रेशन की प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है।
पैराडॉक्स और लाडी चहल के लिखे बोल, पैराडॉक्स का कंपोज़िशन और पिनोसियो का दमदार म्यूज़िक प्रोडक्शन इस ट्रैक को बेहद खास बनाते हैं। वहीं, रूपन बल और दिलप्रीत वीएफएक्स के निर्देशन में बना वीडियो परमिश वर्मा की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइलिश अंदाज़ से भरपूर है। पैराडॉक्स का कहना है कि यह गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने और खुलकर जश्न मनाने के लिए बनाया गया है। वहीं परमिश वर्मा मानते हैं कि इसकी ऊर्जा हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देगी। टिप्स म्यूज़िक के कुमार तौरानी को भी भरोसा है कि ‘नाची जावे’ इस साल का सबसे पसंदीदा पार्टी एंथम साबित होगा।





