एफआईएच के प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया जाना बड़े सम्मान की बात : हरमनप्रीत सिंह

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : 2021-21 में एफआईएच के सालाना अवॉर्ड में वर्ष के सर्वश्रेष्ठï खिलाड़ी रहे भारत के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को 2021-22 में एफआईएच स्टार्स अवॉडर्स में वर्ष के सर्वश्रेष्ठï खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। हरमनप्रीत भारत की बीते बरस टोक्यो ओलंपिक और 2021 में ही ढाका में एयियन चैंपियंस ट्रॉफी में कांसा जीतने और हाल ही बर्मिंघम में राष्टï्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे।

हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘एक बार फिर एफआईएच के प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया जाना बड़े सम्मान की बात है। मेरी कोशिश हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन कर टीम की कामयाबी में योगदान करने की रही है। यह जानकार हमेशा बढिय़ा लगता है कि जब आपकी मेहनत को एफआईएच स्टार अवॉडर्स के जरिए पहचाना जाता है। मैं इन एफआईएच स्टार अवॉडर्स के नामित भारतीय पुरुष और महिला टीमों के अन्य नामितों को भी बधाई देता हूं। एफआईएच स्टार अवॉडर्स के लिए नामांकन दर्शाते हैं कि भारतीय हॉकी तेजी से तरक्की कर रही है। पिछली बार भारत ने सभी एफआईएच स्टार अवॉडर्स जीते थे। इस बार इन अवॉडर्स में ज्यादातर वर्गो के भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों को नामित किया जाना बताता है कि बीते दो बरस में हमने शानदार प्रदर्शन किया है।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम बेताबी से एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2022-23 के मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। हमारी राष्टï्रमंडल खेलों के बाद इसमें दिखी अपनी खामियों को दूर करने में मेहनत की है। हम अपना खेल सुधार बेहतर टीम बनेगें। फिर एफआईएच प्रो लीग हमारी टीम तीसरे स्थान पर रही थी। अब हमारी निगाहें इसके अगले संस्करण में बेहतर नतीजों पर लगी हैं।’