रहस्य की परतें खोलने आ रही है ‘नवगुंजरा’

Navgunjra is coming to unravel the mystery

मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘नवगुंजरा’ का पहला पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता अमित दीक्षित से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी दुनिया दिखा रहे हैं, जो हमारे आसपास होते हुए भी अनदेखी है।

‘साइकोन’ उसी कल्पना का हिस्सा है।” कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखने वाले रोहित यादव ने बताया, “यह सिर्फ एक रहस्य नहीं, बल्कि परतदार कहानी है जिसमें हर किरदार की अपनी अहम भूमिका है। हमने दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने की कोशिश की है।”

फिल्म को एक म्यूजिकल ट्रीट बनाने पर अमित दीक्षित कहते हैं, “शुभरो बी का संगीत इस फिल्म की आत्मा है। गाने कहानी को आगे बढ़ाते हैं, सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं हैं।”

कलाकारों की नई और फ्रेश कास्टिंग पर वे जोड़ते हैं, “हमने ऐसे चेहरे चुने जो किरदारों में पूरी तरह ढल सकें और दर्शकों को कुछ नया महसूस कराएं।”

15 मई 2026 को रिलीज होने जा रही ‘नवगुंजरा’ को लेकर टीम का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी—जहां रहस्य, कल्पना और संगीत का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फर्स्ट फ़िल्म स्टूडिओस एलएलपी के बैनर तले, लौ ऐजर्स प्रोडक्शन और सिने आर्ट्स के सहयोग से बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के बदलते परिदृश्य में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। फिल्म के निर्माता अमित दीक्षित, अंकिता गोयल और आयुष जैन हैं, जबकि अजीत पडवलकर सह-निर्माता हैं।