मुंबई में निसान ने तीन नए टचपॉइंट्स से बढ़ाया दबदबा

Nissan expands its presence in Mumbai with three new touchpoints

मुंबई (अनिल बेदाग): देश के ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तहत निसान मोटर इंडिया ने अब महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में अपनी मौजूदगी को नई ताकत दी है। घाटकोपर और मलाड में आधुनिक शोरूम तथा कांदीवली में अत्याधुनिक सर्विस वर्कशॉप के उद्घाटन के साथ कंपनी ने साफ संकेत दे दिया है कि वह अब ग्राहकों के और करीब पहुंचने की दिशा में आक्रामक कदम उठा रही है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने इस विस्तार को कंपनी की बड़ी रणनीति का हिस्सा बताते हुए कहा, “मुंबई में नए शोरूम और वर्कशॉप के उद्घाटन के साथ महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की हमें खुशी है। इस क्षेत्र से मजबूत मांग निकल रही है और यहां निसान ब्रांड के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।”

नई सुविधाओं से लैस ये आउटलेट्स न केवल ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देंगे, बल्कि तेज़ और भरोसेमंद सर्विस का भरोसा भी मजबूत करेंगे। वहीं, लक्ष्मी निसान के डीलर प्रिंसिपल के. जय राम ने कहा, “ये डीलरशिप निसान के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो एवं कस्टमर-फर्स्ट एप्रोच की मदद से ग्राहकों को विश्वस्तरीय रिटेल एवं सर्विस एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं।”

निसान मैग्नाइट की सफलता और ग्रेवाइट की एंट्री के साथ कंपनी अब नेटवर्क विस्तार के जरिए भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के मिशन पर आगे बढ़ रही है।