प्रीति गौतम
नई दिल्ली : राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड(NTWB) तथा दाल और बेसन मिलर्स एसोसिएशन द्वारा गत दिवस रोहिणी दिल्ली में जीएसटी 2.0 बचत उत्सव, एवं सम्मान, समारोह आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी जी ने वात्सल्य सेवा सदन के खचाखच भरे सभागार में व्यापारियों को संबोधित किया । इस कार्यक्रम में स्वदेशी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनने की चर्चा की गई और व्यापारियों को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सम्मान से सम्मानित किया गया पल्सेस एंड बीन्स इंपोर्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रदीप जिंदल जी को भी राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बोर्ड मेंबर श्री घनश्याम दास गोयल, दाल और बेसन मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों तथा अन्य व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व दिल्ली उद्योग – व्यापार जगत के जाने माने गणमान्य व्यक्तियों और अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भी भाग लिया । सभी ने भारतीय उत्पादों को अपनाने व अपनी जीवन शैली को भारतीय संस्कृति के अनुरूप ढालने की शपथ ली । यह कार्यक्रम सफल रहा।





