हमारी कामयाबी लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा: नवनीत कौर

Our success is the result of continuous hard work: Navneet Kaur

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत की तेज तर्रार स्ट्राइकर नवनीत कौर ने कहा, ‘ मैं हॉकी इंडिया का हर साल हॉकी इंडिया सालाना अवाडर्स करने के लिए उसका आभार जताना चाहती हूं। ये अवार्ड खिलाड़ियों को बढ़िया प्रदर्शन करने को प्रेरित करते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर महिलर प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के साथ महिला प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 के साथ हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवार्ड फॉर द फारवर्ड ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामित किया गया। मैं अपने परिवार और अपनी टीम की साथियों की मैदान और इससे बाहर समर्थन के लिए उनकी आभारी हूं। मेरे लिए उनका मुझ पर भरोसा करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 2025 में हमारे लिए महिला हॉकी एशिया कप बहुत बढ़िया टूर्नामेंट रहा और इसमें हम वाकई बढ़िया खेले और मैंने इसी में भारत के लिए अपने दो सौ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच पूरे किए। बेशक हम एशिया कप फाइनल नहीं जीत पाए लेकिन बतौर टीम हमारा प्रदर्शन खासा दमदार रहा और मेरे लिए ये यादगार क्षण रहे। हमारी कामयाबी कोई रहस्य नहीं है और यह लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है। में बीते कई वर्ष से अपना प्रदर्शन बेहतर करने पर ध्यान लगा रही हूं फिर चाहे वह पेनल्टी कॉर्नर फ्लिक हो या मैचों में खुल कर खेलना। मैं एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंटों में खेलने को बेताबरहती हूं। हमने इन पलों के लिए बरसों मेहनत की है और मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को बेताब हूं।’