
रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : हाल ही में पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए भगवा के पंडितों द्वारा एक शांति जाप का आयोजन किया गया, जिसमें 50000 से अधिक लोगों ने एकजुट होकर इस हमले में मारे गए भारतीयों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हज़ारों लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए इस लाईव सैशन में हिस्सा लिया, जिसका आयोजन विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मंच भगवा द्वारा किया गया था।
3 मई शनिवार को भगवा पंडितों के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में शांति और सुरक्षा का आह्वान करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। पंडितों ने एकजुट होकर महामृत्युंजय की 108 माला का जाप किया। इस जाप ने हज़ारों घरों में शांति और ताकत का संचार करते हुए पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजली अर्पित की।
भगवा की प्रोमोटर जागृति मोटवानी ने भी शांति जाप में हिस्सा लिया, उन्होंने कहा, ‘‘आज हम सभी उन लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी। यह एक दुखद त्रासदी है, हम सभी एकजुट होकर शांति और ताकत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए भारी नुकसान है, इस दुख के समय में हम उनके परिवार के साथ हैं।’’
यह सत्र एक प्रार्थना से बढ़कर, राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक था। इसने पूरे भारत में आतंक के खिलाफ़ संदेश प्रसारित किया, तथा उन शोकाकुल परिवारों के लिए आध्यात्मिक एवं भावनात्मक समर्थन व्यक्त किया, जिनके नुकसान की कल्पना करना भी मुश्किल है।
भगवा के बारे में:
भगवा ऐप एक वैश्विक आध्यात्मिक मंच है जो व्यक्तियों, निगमों और संगठनों को पूजा सेवाएँ प्रदान करके भक्तों की सेवा करने के लिए समर्पित है। यह मंच पुजारियों के कल्याण, कौशल और विकास को बढ़ाने के लिए समर्पित है, जो व्यक्तियों को उनकी आध्यात्मिक यात्रा में मार्गदर्शन करने और हिंदू धर्म को बनाए रखने में एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं। अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, भगवा पूजा सामग्री से संबंधित कौशल शिक्षा प्रदान करके महिलाओं और कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों को सशक्त बनाने में सक्रिय रूप से शामिल है। इसमें अगरबत्ती , सौर दीये और विभिन्न कलाकृतियाँ बनाने की शिक्षा शामिल है, जिससे उन्हें आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने में सक्षम बनाया जा सके। इन पहलों के माध्यम से, भगवा न केवल आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि समुदायों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति में भी योगदान देता है। यह संगठन पारंपरिक प्रथाओं को जीवित रखने में मदद करता है ताकी दुनिया भर के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सके। भगवा ऐप और वेबसाइट आध्यात्मिकता का एक दैनिक स्रोत है जो डिजिटल पूजा, ऑनलाइन पूजा, ऑफ़लाइन पूजा, पंचांग, ज्योतिष, जाप सेवाओं के साथ-साथ पूजा की दुकान की अनुमति देता है।