पबित्रा मार्गेरिटा ने आज वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया

Pabitra Margherita took charge as Minister of State in the Ministry of Textiles today

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज यहां वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। श्री मार्गेरिटा राज्य सभा सदस्य हैं और असम के मार्गेरिटा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। पूर्व केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में श्री मार्गेरिटा को गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर वस्त्र मंत्रालय में सचिव श्रीमती रचना शाह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।