2023 के हॉकी विश्व कप में भारत पदक जीता तो खिलाड़ी हो जाएंगे लखपति

  • भारत स्वर्ण जीता तो टीम के हर खिलाड़ी को मिलेंगे 25-25 लाख रुपये
  • रजत जीतने पर हर खिलाड़ी को 15-15 लाख, कांसे जीतने पर 10-10 लाख रुपये

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अशोक कुमार सिंह के निर्णायक गोल से पाकिस्तान को फाइनल में हराकर 1975 में पहली और आखिरी बार हॉकी विश्व कप जीतने के बाद से भारत की निगाहें अब 13 से 29 जनवरी,2023 तक अपने घर राउरकेला-भुवनेश्वर में होने वाले इसके 15 वें संस्करण में 47 बरस के पदक के लंबे सूखे को खत्म करने पर लगी हैं। भारतीय हॉकी टीम को 2023 के विश्व कप में फिर पदक जीतने को प्रेरित करने के लिए हॉकी इंडिया ने टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए नकद इनामों की घोषणा की है। भारत ने 1971 में बार्सीलोना में पहले हॉकी विश्व कप में कांसा, 1973 में एम्सतलवीन में दूसरे विश्व कप में रजत और 1975 में क्वालालंपुर में तीसरे विश्व कप में आखिरी स्वर्ण पदक जीता तिरंगा लहराया था,

हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने वर्चुअल बैठक के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 2023 में राउरकेला -भुवनेश्वर के हॉकी विश्व कप में हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम यदि स्वर्ण पदक जीती तो टीम के हर खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को पांच पांच लाख रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। भारत टीम यदि इस बार रजत पदक जीती तो टीम के हर सदस्य को 15-15 लाख रुपये और टीम के सपोर्ट सदस्य के हर सदस्य को तीन-तीन लाख रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम यदि इस बार इसके 15 वें संस्करण में कांसा भी जीती तो टीम के हर सदस्य को दस-दस लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को दो- दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पूर्व हॉकी ओलंपियन दिलीप टिर्की ने कहा, ‘ भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए अपने घर में राउरकेला-भुवनेश्वर में 2023 के विश्व कप में पदक जीतना आसान काम नहीं होगा। हम उम्मीद करते हैं कि हॉकी इंडिया की इस बार हॉकी विश्व कप में पदक जीतने को बेताब भारतीय टीम को पदक जीतने पर इनाम देने की घोषणा उसे इसके लिए और प्रेरित करेगी। भारतीय हॉकी टीम इस बार विश्व कप में अपने ही घर में अपने दर्शकों के सामने पदक जीतते हैं तो यह सभी खिलाडिय़ों के लिए उनके करियर की सर्वश्रेष्ठï यादों में से एक होगा। हम अपनी भारतीय हॉकी टीम को 2023 विश्व कप के लिए बहुत शुभकामनाएं देते हैं।’

हॉकी इंडिया के मानद सचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारत का गौरव है। हम चाहते हैं कि हमारी टीम हॉकी में हरमुमकिन बुलंदी चूमे। हम भारतीय टीम को अपने इस मकसद को हासिल करने में मदद करने के लिए इसके लिए और प्रेरित करना चाहते हैं और इसी के लिए हमने अपनी टीम के इनाम की घोषणा की है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम बहुत सक्षम खिलाड़ी हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमारी टीम पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करेगी। हमारी टीम इस बार2023 के विश्व कप में पदक जीत सकती है।’

भारतीय हॉकी टीम 2023 के हॉकी विश्व कप में पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ है। भारत अपने पहले में राउरकेला में 13 जनवरी को स्पेन और 15 जनवरी को इंग्लैंड से भिडऩे के बाद अपना अंतिम पूल मैच 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ खेलेगा। भारत अपने पूल में शीर्ष पर रहा तो सीधे क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। पूल ए ,बी, सी, डी में शीर्ष पर रहने वाली चारों टीमें सीधे क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचेगी। अंतिम आठ में पहुंचने वाली बाकी चार टीमों का फैसला हर पूल में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच क्रॉसओवर मैचों से होगा। नॉकआउट मैच 22 और 23 जनवरी को क्रॉसओवर मैचों से शुरू होग। क्वॉर्टर फाइनल 25 और सेमीफाइनल 27 जनवरी को खेले जाएंगे। फाइनल और तीसरे स्थान का मैच 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

1975 में विश्व कप जीतने पर मिला था एक
एक विजया स्कूटर, एक एक हीरो साइकिल
दिलचस्प बात यह है कि भारतीय हॉकी टीम जब 1975 में क्वालालंपुर में पाकिस्तान को फाइनल में 2-1 से हरा पहली बार विश्व कप जीत घर लौटी तो तब टीम का लखनउ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में स्वागत किया गया था और सभी खिलाडिय़ों को एक-एक विजया स्कूटर इनाम में मिला था। साथ भारतीय टीम के हर खिलाड़ी के घर इनाम के रूप में एक एक हीरो साइकिल भिजवाई गई थी।