अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की राजनगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष बने राजनेता व समाजसेवी नितिन त्यागी

Politician and social worker Nitin Tyagi became the president of the Rajnagar Extension unit of the All India Tyagi Brahmin Sabha

दीपक कुमार त्यागी

भाजपा किसान मोर्चा के गाजियाबाद महानगर के उपाध्यक्ष “नितिन त्यागी” किसान हितों के साथ-साथ अब त्यागी-ब्राह्मण समाज के हितों की लड़ाई भी लड़ेंगे।

गाजियाबाद : संगठन के विस्तार व उसको मजबूत करने के लिए पुनर्गठन के क्रम में “अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा” गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष पद का चुनाव 22 मार्च रविवार की शाम को वीवीआईपी एड्रेसेस सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में संपन्न हुआ। चुनाव की इस प्रकिया में संगठन के पदाधिकारियों व समाज के गणमान्य लोग उपस्थिति रहे। जिस चुनाव में मूल रूप से मंडोला के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले व हाल में राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में रह रहे भाजपा के किसान मोर्चा के गाजियाबाद महानगर में उपाध्यक्ष “नितिन त्यागी” को सर्वसम्मति से राजनगर एक्सटेंशन इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

“अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा” की इस बैठक की अध्यक्षता संरक्षक विजेन्द्र त्यागी मकनपुर ने की। बैठक में सर्वप्रथम त्यागी समाज के मनोनित पार्षद व नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। उसके पश्चात वहां पर उपस्थित महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी व जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने राजनगर एक्सटेंशन की टीम के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। जिस प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी के निवासियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता नितिन त्यागी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस प्रस्ताव पर महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी व जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी और उनकी टीम व अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सहमति की मौहर लगा दी।

इस अवसर पर नितिन त्यागी ने महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी व जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी व अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उनके कंधों पर जो बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली है, वह उसको पूरे दिल से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह समाज के लोगों को एकजुट करके उनके आशीर्वाद व दिशा निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इस बैठक में अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के संरक्षक विजेन्द्र त्यागी (मकनपुर), आशाराम त्यागी (डुन्डेहडा), महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रवक्ता राजीव त्यागी, जिला संगठन मंत्री पवन त्यागी, अनिल त्यागी (भदौली), पूर्व अध्यक्ष नरवीन त्यागी, गगन त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप त्यागी, सचिन त्यागी, कुलदीप त्यागी और राजनगर एक्सटेंशन के त्यागी व ब्राह्मण समाज के निवासियों की उपस्थिति रही।