प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया

Prabhat Jha lived an ideal life

रविवार दिल्ली नेटवर्क

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री प्रभात झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिकाएं भी शामिल हैं। डॉ. यादव ने कहा कि उनका प्रभात जी के साथ कई वर्ष का संबंध रहा। उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्यनन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व.प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजन, प्रशंसक और विशाल मित्र समूह को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व. श्री झा के निधन पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने किया शोक व्यक्त

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व.श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व.श्री झा के समर्पण भाव से प्रदेश में भाजपा संगठन को बहुत मजबूती मिली है। स्व.श्री झा ने राज्यसभा के सदस्य होंने के नाते भी मध्यप्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी नेतत्व क्षमता को हमेशा याद रखा जायेगा। नगरीय विकास मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

प्रदेश पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व. श्री झा के निधन पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने किया शोक व्यक्त
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है, कि स्वर्गीय प्रभात झा ने भाजपा संगठन के विभिन्न पदों में रहकर संगठन के सिद्धांतों को मजबूती दी है। उनके नेतत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर काम किया।

मंत्री श्री सिंह ने स्व.झा के संसदीय कार्यकाल का भी स्मरण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

श्री प्रभात झा बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रखर राजनेता थे-मंत्री श्री टेटवाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने वरिष्ठ राजनेता श्री प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री प्रभात झा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। श्री झा लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, विचारक एवं प्रखर राजनेता थे। उन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। कई राजनेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के गुरू के रूप में पार्टी को नई ऊॅंचाईयां दीं। श्री झा के परलोक गमन से राजनीति के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई है।

मंत्री श्री टेटवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।

पूर्व सांसद श्री झा के निधन पर मंत्री श्री शुक्ला ने किया शोक व्यक्त
राज्यसभा के पूर्व सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ श्री प्रभात झा के निधन पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने गहन दुख व्यक्त किया है।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि स्व. झा लेखनी के धनी थे। एक बेहतर पत्रकार होने के साथ वे बहुत दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी थे। मंत्री श्री शुक्ला ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

स्व. प्रभात झा असाधारण एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी थे : वन मंत्री श्री रावत
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने स्व. प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री रावत ने कहा कि स्व. प्रभात झा असाधारण एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कहा कि प्रभात झा भाजापा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, राज्यसभा सदस्य, मध्यप्रदेश भाजापा अध्यक्ष और भाजापा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी भी रहे। स्व. प्रभात जी विचारवान, दयावान और परिश्रमी व्यक्तित्व के धनी थे। स्व. प्रभात झा से असंख्य कार्यकर्ता अनंतकाल तक कृतज्ञ रहेंगे।

मंत्री श्री रावत ने उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। मंत्री श्री रावत ने स्व. प्रभात झा को श्रृंद्धाजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने वरिष्ठ नेता श्री झा के निधन पर शोक व्यक्त किया
महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेता श्री प्रभात झा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को बड़ा आघात बताया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा है कि स्वर्गीय झा प्रखर पत्रकार, लेखक और अध्ययनशील व्यक्तित्वय के धनी थे। उन्होंने कहा कि उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्री झा के निधन से हमने एक कर्मठ एवं जुझारू नेता को खो दिया है।

श्री राजपूत ने कहा कि श्री झा के निधन से जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक नहीं भरा जा सकता। श्री राजपूत ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।