भोजपुरी फिल्म “किराये का दूल्हा” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द

Pre-production of Bhojpuri film "Kiraye Ka Dulha" completed, shooting to begin soon

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मुंबई : आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म “किराये का दूल्हा” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका हैं।जबकि,शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जायेगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।

उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए बहुत जल्द एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करने जा रहीं हैं।जिसमें कई भोजपुरी फिल्में शामिल हैं।उन्हीं में से एक फिल्म “किराये का दूल्हा” भी हैं।यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म होगी।जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस,फैमिली ड्रामा भरपूर होगा।

दुर्गेश सिंह ने आगे बताया कि फिल्म के कई कलाकार चयनित हैं।जबकि,कई का चयन जारी हैं।इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित एवं लोकप्रिय अभिनेता – अभिनेत्री भी नज़र आयेंगे।

इस फिल्म के निर्माता आर्या डिजिटल,निर्देशक चंदन सिंह एवं लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं।ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।इसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में रिलीज हैं।जिसे घर बैठे दर्शक मोबाइल अथवा स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।जबकि,आर्या डिजिटल ओटीटी के 5 लाख से अधिक डाउनलोड पूर्ण हो चुके हैं एवं सोशल मीडिया पेज पर डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं।