राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि देश में ही नही पूरी दुनिया में है राजस्थान संगीत की है धूम

  • राष्ट्रपति ने विवाह गीत पर जारी दो कोफी टेबल बुक्स का अवलोकन कर उसके त्रि भाषी विवरणऔर चित्रों को सराहा

नीति गोपेंद्र भट्ट

जयपुर/नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा है कि राजस्थान की संस्कृति बहुत समृद्ध औरबेजोड़ है।विशेष कर यहाँ का संगीत एवं नृत्य के साथ-साथ राजस्थानी व्यंजनों और मान-मनुहारकी पूरी दुनिया में धूम है ।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को जयपुर राजभवन में भारतीय भाषा और संस्कृति संगम के प्रतिनिधिमंडल से भेंट के दौरान वीणा समूह जयपुर द्वारा विवाह गीत पर तीन भाषाओं में सचित्र प्रकाशितकोफी टेबल बुक्स का अवलोकन करते हुए यह बात की।

राष्ट्रपति ने विवाह के सारे गीतों को राजस्थानी के साथ हिन्दी और अंग्रेज़ी में भी लिखने के साथकठिन शब्दों का अर्थ दिए जाने को बहुत उपयोगी बताया।

दोसौ बाईस विवाह गीतों का विश्व का सबसे बड़ा संकलन

राष्ट्रपति को इस मौके पर बताया गया कि दो कोफी टेबल बुक्स के इस दोसौ बाईस विवाह गीतोंके विश्व के सबसे बड़े संकलन में विवाह की सभी रस्मों के गीत और चौबीस पेंटिंग्स संकलित किएगए है जो कि विवाह के मांगलिक उत्सव को हमेशा के लिए चिर स्मरणीय बनाएगा । साथ ही हमारीसमृद्ध परम्पराओं को अक्षुण बनायें रखने में मददगार होंगा।इस ग्रन्थ का प्रकाशन बारह वर्षों केगहन अध्ययन के बाद किया गया है और वीणा समूह के अध्यक्ष के सी मालू राजस्थान के गाँवों औरढानियों में जाकर एक हज़ार गीतों के अध्ययन के बाद दोसौ बाईस विवाह गीतों का चयन किया गयाहै।

प्रतिनिधि मंडल में संगम के संरक्षक और वीणा म्यूज़िक के प्रबंध निदेशक हेमजीत मालू ,अध्यक्षकुमेश कुमार जैन और सलाहकार गोपेंद्र नाथ भट्ट शामिल थे। राष्ट्रपति को उन्होंने राजस्थानी कलाऔर संस्कृति पर आधारित बहुरंगी मासिक पत्रिका स्वर सरिता का अंक और विवाह गीत पर जारीदो कोफी टेबल बुक का मय सीडी और पेन ड्राइव का सेट भेंट किया।

राष्ट्रपति मुर्मू यह बताते हुए भावुक हो गई कि उन्हें उड़ीसा में अपने गाँव के निकट राजस्थानीपरिवारों की शादी ब्याह में आने जाने और उनकी संस्कृति को निकट से देखने का सौभाग्य मिलाजिसकी छाप आज भी उनके मन मस्तिक पर अमिट बनी हुई है ।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बहुरंगी पत्रिका स्वर सरिता का अवलोकन भी किया और उसके कलेवर एवंप्रकाशन की भी सराहना की। हेमजीत मालू ने राष्ट्रपति मुर्मू को राजस्थानी कला संस्कृति औरसंगीत तथा राजस्थानी घूमर नृत्य को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वीणा समूह के अध्यक्षराजस्थान रत्न से विभूषित के सी मालू के योगदान की जानकारी दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उनके मन में राष्ट्रपति भवन में राजस्थानी कलाकारों को आमन्त्रित करनेकी इच्छा है और ऐसा होना उनके लिए खुशी का अवसर होंगा।