मॉनसून के चलते लोक निर्माण विभाग सिरमौर को 42 करोड़ का हुआ नुकसान

Public Works Department Sirmaur suffered a loss of Rs 42 crore due to monsoon

रविवार दिल्ली नेटवर्क

सिरमौर : मॉनसून के चलते लोक निर्माण विभाग सिरमौर को 42 करोड़ का हुआ नुकसान वर्षा से बंद पड़े मार्गों को खोलने का कार्य जारी ,22 जे सी बी ,12 टिप्पर सड़कों पर तैनात इंट्रो ; मॉनसून की वर्षा का क्रम प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी जारी है। एक दो दिन में कई स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई है।

सिरमौर जिला में अभीतक लोक निर्माण विभाग को लगभग 42 करोड़ का नुकसान हो चूका है। 12 वे वृत्त नाहन मंडल के अधीक्षण अभियंता अरविन्द कुमार शर्मा ने बतायाकि जिला में अभी 49 सड़क मार्ग बंद हैं जिनमे से 35 मार्गों को आज खोल दिया जायेगा व् शेष पड़े मार्गों को भी कल खोल दिया जायेगा। विभाग ने 22 जे सी बी विभिन्न स्थानों पर तैनात किएहैं ताकि तुरंत मार्ग खोले जा सकें इसके इलावा 12 टिप्पर भी तैनात किये गए लोगो को बरसात से असुविधा न हो इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है।

अधीक्षण अभियंता अरविन्द कुमार शर्मा ने बतायाकि सिरमौर में 6 लोक निर्माण के वृत्त हैं और जिनमे 49 मार्ग अभी बंद पड़े हैं िंकप खोलने का कार्य चला हुआ है और 35 मार्ग आज खोल दिए जायेंगे इसके साथ शेष मार्गों को कल खोल दिया जायेगा। इसके लिए सरकारी व् निजी मशीनों की तैनाती की गयी है। बरसात से अभीतक विभाग को 42 करोड़ का नुकसान हो चूका है।